newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lifestyle: ”गोल्डन ब्वॉय” नीरज चोपड़ा को गोलगप्पा खाना है बेहद पसंद, लेकिन मेडल जीतने के लिए फॉलो करते हैं ऐसी डाइट

Lifestyle: इन सब के पीछे नीरज की मेहनत का नतीजा है उन्होंने अपने ऊपर काफी ध्यान दिया। उन्होंने अपने हेल्थ का भी ध्यान दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीरज इस मुकाम को हासिल करने के लिए कैसी डाइट चार्ट फॉलो करते हैं?

नई दिल्ली। गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने फिर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिका के ऑरेगन में आयोजित वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले  उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 के जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल को जीतकर हर हिंदुस्तानी को गर्व महसूस कराया था ,लेकिन इन सब के पीछे नीरज की मेहनत का नतीजा है उन्होंने अपने ऊपर काफी ध्यान दिया। उन्होंने अपने हेल्थ का भी ध्यान दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीरज इस मुकाम को हासिल करने के लिए कैसी डाइट चार्ट फॉलो करते हैं?

नीरज स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं

नीरज चोपड़ा के लिए मेडल जीतना इतना आसान नहीं है उन्हे डेली एक्सरसाइज के साथ-साथ एक बेहद स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना पड़ता है, जिसके बिना बेहतर परिणाम की उम्मीद करना गलत है साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान नीरज चोपड़ा ने बताया था कि वह अपनी डेली डाइट में खास तौर से प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स जैसे न्यूट्रिएंस का सेवन करते है। इन सभी न्यूट्रिएंट्स को हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा अंडे ,सलाद, चिकन और फल  खाते हैं। फलों को अपना कम्फर्ट फूड मानते हैं।  वह आटे का सेवन काफी कम करते है।

मिठाई से करते है परहेज

नीरज चोपड़ा को मिठाई खाना पसंद है लेकिन वो इसको खाने से बचते है। जब वह हरियाणा स्थित अपने पुश्तैनी घर जाते हैं तो वो चूरमा खाते हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप से 6 महीने पहले ही नीरज पूरी तरह से मिठाई खाना छोड़ चुके थे। गोलडेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा  ने बताया था कि जंक फूड में उन्हें गोल गप्पे पसंद है, हालांकि, वो इसे हर दिन खाने की एडवाईस नहीं देते लेकिन एक एथलीट के लिए कभी-कभी इसे ट्राई करना इतना भी गलत भी नहीं मानते हैं।