नई दिल्ली। पानी वैसे तो बहुत सामान्य चीज है लेकिन ये चीज आपकी जिंदगी को बहुत प्रभावित करती है। हमारे स्कूलों में हमेशा सिखाया जाता है कि पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी की बर्बादी को लेकर ज्योतिष में भी बड़े प्रभाव बताए गए हैं। अगर आप ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं तो उसका असर आपके जीवन पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि ज्यादा पानी बर्बाद करने वाले लोगों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
1. रोज लोग ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं उनके गुप्त शत्रु बहुत ज्यादा होते हैं। ये गुप्त शत्रु आपको बहुत नुकसान पहुंचाते हैं और आप जान भी नहीं पाएंगे कि आपके साथ हो क्या रहा है।
2. जो लोग पानी को बर्बाद करने का काम करते हैं या जल को दूषित करते हैं, उनका चंद्रमा कमजोर होता है और ऐसे लोग अपने रिलेशनशिप में कभी स्टेबल नहीं हो पाते हैं। मतलब उनका रिश्ता चलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
3. ऐसे लोगों को जिंदगी में बार-बार धोखे मिलते हैं और उन्हें कार्यस्थल पर ऐसे-ऐसे लोग मिलते हैं जो उन्हें गिराने का काम करते हैं और उनके पीठ-पीछे चुगलियां करते हैं।
4. पानी का कारक चंद्रमा है। अगर आप हद से ज्यादा पानी की बर्बादी करते हैं तो चंद्रमा आपको मानसिक और शारीरिक तनाव दे सकते हैं। इसलिए पानी की बचत करें।
5. जिन लोगों के घरों से टैप या किसी अन्य तरीके से जल बर्बाद होता है, उनके घर में आर्थिक दिक्कते होती हैं और कोई कितना भी कमा ले, लेकिन उनके घर में पैसे नहीं बचते हैं।
6. पानी की बर्बादी से आपकी ऊर्जा में कमी आती है। रोगों में बढ़ोत्तरी आती है और आप खुद को कमजोर महसूस करते हैं।