नई दिल्ली। साल 2024 को शुरू हुए काफी 2 महीने बीत चुके है। साल 2024 कर्म का साल है और पूरे साल शनि किसी ना किसी तरह से किसी न किसी राशि को प्रभावित करते रहेंगे। ऐसे में अपने कर्म के प्रति ईमानदारी जरूर रखें और बेकार के जूते चप्पलों पर खर्चा न करें। इसके साथ ही पुण्य बढ़ाने के लिए साल 2024 काफी अच्छा साल है क्योंकि कर्म फल दाता शनि हर चीज का हिसाब रखने हैं। आज हम आपके लिए पुण्य बढ़ाने के तरीके लेकर आए हैं।
1. सप्तधान्य का दान करना– हर महीने अमावस्या आती है और हर अमावस्या को आपको सप्तधान्य का दान करना है। सप्तधान मतलब सात तरह का अनाज( मोटा अनाज)। इसके लिए आपको स्टील या लोहे का एक बॉक्स लेना है और अपनी इच्छा अनुसार इसमें सप्तधान रखकर बंद कर देना है। जिसके बाद अमावस्या की रात को बॉक्स पर घी का दिया जलाकर रख देना और अगली सुबह सप्तान को चौराहे पर रख देना है। इसे आप चिड़िया या गाय को भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके पुण्य हजार गुना ज्यादा बढ़ जाएंगे।
2. किताबों का दान करें- किताबों का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। अच्छी और ज्ञानवर्धक किताबों से दान से मां सरस्वती बहुत खुश होती है लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि किताबें सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों को ही दान करें। इससे आपका पुण्य बढ़ेगा।
3. अस्पताल में दान करना– अस्पताल में दान करना बहुत अच्छा दान माना जाता है। आप अस्पताल जाकर चाय या खाने की वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इसके अलावा किसी जरूर चीज का भी दान कर सकते हैं।
4. नमक का दान– नमक का दान भी बहुत जरूरी माना गया है। हर सोमवार को नमक का दान करना शुभ होता है। माना जाता है कि नमक का दान करने से अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से आने वाली परेशानियों का नाश होता हैं।