नई दिल्ली। वैसे तो हर बच्चा (Babies) अपना भाग्य (Luck) और योग साथ लेकर पैदा होता है। लेकिन कभी-कभी ऐसे शुभ योग भी बनते हैं जिससे उस दिन पैदा हुआ बच्चा राजा बनता (Child Becomes King) है या उसके जीवन में राज योग आता है। ऐसा ही सितंबर के महीने (Month of September) में भी हुआ। इस साल सितंबर के महीने में 2 दिन शुभ (2 Days Lucky) है जिसमें जन्में बच्चे राजा बनेंगे।
नौ सितंबर के प्रात: 5:30 बजे से 11 सितंबर की प्रात: 2:26 तक जन्म लेने वाले बच्चे विशेष योग्यता लेकर उत्पन्न हुए हैं। ऐसे बच्चे प्रतिभावान एवं धनी होंगे और समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दिखाने वाले होंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इन दो दिन सभी ग्रह अपनी-अपनी उच्च राशि में, स्वराशि में और मित्र राशि में थे। चंद्रमा वृष राशि में उच्च में थे। बुध कन्या राशि में उच्च, राहु मिथुन राशि में उच्च और केतु धनु राशि में उच्च के थे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में अपनी स्वराशि में, शनि मकर में राशि में ही स्वयं की राशि में, मंगल मेष राशि में स्वराशि और शुक्र कर्क राशि में मित्र राशि में थे।
उच्च, स्वराशि और मित्र राशियों में ग्रह होने का अपना अलग महत्व होता है। यदि सूर्य, मंगल, शनि स्वराशि में होते हैं तो व्यक्ति को दृढ़ इच्छाशक्ति वाला, साहसी, पराक्रमी और दूसरों पर शासन करने वाला बनाते हैं। बुध, चंद्रमा और गुरु उच्च राशि में होने से व्यक्ति मेधावी, विद्या में निपुण, उच्च शिक्षा में कुशल गुणों वाला होता है। राहु, केतु उच्च के हों तो व्यक्ति दूरदर्शी, संघर्ष करने वाला, राजनीतिज्ञ एवं कुशल प्रशासक होता है।
शुक्र यदि मित्र राशि या स्वराशि में हो तो धन, वैभव, सुख, विलासितापूर्ण जीवन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस समय कोई भी ग्रह अस्त नहीं था। सभी ग्रह आकाश में दृश्यमान थे। इसलिए वे अपनी पूर्ण शक्ति से जातक एवं राष्ट्र का भला करेंगे। ऐसा योग अनेक वर्षों में एक बार ही आता है। ऐसे में उक्त दो दिनों में पैदा हुई संतान देश-दुनिया में नाम कमाने वाली और दूसरों का भला करने वाली होगी।