newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या में संगम स्नान करने भक्तों की भीड़ पहुंची, काफी जोश में दिखें श्रद्धालु

Mauni Amavasya 2023: माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते है और यह अमावस्या शनिवार को पड़ रही है इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहते है। हर साल मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु स्नान करने जाते है। इस साल भी भक्तों की संख्या करोड़ों में थी।

नई दिल्ली। हिंदु धर्म एक ऐसा धर्म है जहां साल के 365 दिनों में त्योहार मनाए जाते है। साल की शुरुआत होते ही एकादशी, लोहड़ी, मकर संक्रांति जैसे त्योहारों आने लगते है। हिंदु हर त्योहार को काफी खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाता है। अब इस साल की बात करें तो 21 जनवरी 2023 को अमवस्या पड़ रही है। माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते है और यह अमावस्या शनिवार को पड़ रही है इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहते है। हर साल मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु स्नान करने जाते है। इस साल भी भक्तों की संख्या करोड़ों में थी।

1.5 करोड़ लोगों की भीड़ पहुंची

दरअसल, इस साल 1.5 करोड़ लोग प्रयागराज के संगम में नहाने पहुंचे थे। यहां 1.5 लोगों ने सगम में डुबकी लगाई, और उस वक्त मेला प्रशासन ने भक्तों और साधुओं पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की। मौनी अमावस्या भले ही 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को है लेकिन भक्तों की भीड़ शुक्रवार से ही देखने को मिल गई थी। वहीं आपको बता दें कि इस मेले के दौरान 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इन सब के अलावा बात करें तो इस मेले में  रिवर एम्बुलेंस और फ्लोटिंग चौकी का भी इंतजाम किया गया था।

भक्तों में काफी जोश देखने को मिला

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर लोग मौन रहकर संगम में स्नान करें तो उनकी सारी इच्छाएं पूरी होती है और उन्हें अच्छा फल भी मिलता है। इस बार मौनी अमावस्या और शनि अमावस्या एक दिन पड़ने की वजह से संगम में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं बात करें मेले की तो योगी आदित्यनाथ की निरंतर मॉनिटरिंग की वजह से इतनी कड़ाके की ठंड के बीच भी भक्तों में जोश पूरा दिखा। भक्तों की भीड़ देखकर साफ पता चल रहा था कि सारे श्रद्धालु संगम में स्नान करके कितना ज्यादा खुश है।