newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dattatreya Jayanti 2022: दत्तात्रेय जयंती कल, इस तरह से करें पूजा दूर होंगे जीवन के सभी दुख

Dattatreya Jayanti 2022: सनातन धर्म में भगवान दत्तात्रेय को काफी माना जाता है कहते भगवान दत्तात्रेय का सच्चे मन से ध्यान करने भर से वो भक्तों के सारे दुख खत्म कर देते हैं और हर इच्छा पूरी करते हैं। ऐसे में इनकी जयंती पर भक्त पूजा-पाठ जरूर करते हैं। आज हम आपको बताएंगे दत्तात्रेय जयंती पर आपको किस तरह से पूजा करनी है ताकी आपके जीवन में जितने भी दुख हैं वो दूर हो जाएं…

नई दिल्ली। एक दिन बाद यानी 7 दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती (Dattatreya Jayanti 2022) मनाई जाएगी। भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। सनातन धर्म में भगवान दत्तात्रेय को काफी माना जाता है कहते भगवान दत्तात्रेय का सच्चे मन से ध्यान करने भर से वो भक्तों के सारे दुख खत्म कर देते हैं और हर इच्छा पूरी करते हैं। ऐसे में इनकी जयंती पर भक्त पूजा-पाठ जरूर करते हैं। आज हम आपको बताएंगे दत्तात्रेय जयंती पर आपको किस तरह से पूजा करनी है ताकी आपके जीवन में जितने भी दुख हैं वो दूर हो जाएं…

कैसा है भगवान दत्तात्रेय का स्वरूप

भगवान दत्तात्रेय (Lord Dattatreya) महर्षि अत्रि और माता अनुसूया के पुत्र है। इनके तीन मुख और छह हाथ हैं। कहा जाता है जो भी अपने जीवन में दुखों-परेशानियों का सामना कर रहा है उन्हें भगवान दत्तात्रेय का ध्यान जरूर करना चाहिए। भगवान दत्तात्रेय की पूजा और इनके मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि तो मिलती है साथ ही व्यक्ति के जीवन के सभी रोग-दोष खत्म कर देते हैं।

Dattatreya Jayanti 2022

दत्तात्रेय जयंती की इस तरह से करें पूजा

  • दत्तात्रेय जयंती पर पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं।
  • फिर स्नान कर मंदिर को साफ करें।
  • अब सफेद रंग के आसन पर भगवान दत्तात्रेय का चित्र या उनकी मूर्ति को स्थापित करें।
  • अब गंगा जल से उनका अभिषेक कर धूप, दीप दिखाकर फूल चढ़ाएं।
  • अब भगवान दत्तात्रेय को मिठाई और फलों का भोग लगाएं।
  • आपको इस दिन अवधूत गीता और जीवनमुक्ति गीता भी पढ़नी चाहिए।
  • इस तरह से पूजा करने पर आपके सभी दुख दूर होंगे।