newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Som Pradosh Vrat 2022: सोम प्रदोष व्रत में न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा और उपवास का फल

Som Pradosh Vrat 2022: शिवजी का रौद्र रूप कितना खतरनाक है ये तो सभी जानते हैं ऐसे में अगर आप भी आज सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat Dos and Donts) कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि कौन से काम हैं जो आपको इस दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए…  

नई दिल्ली। आज सोमवार, 5 दिसंबर 2022 को सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में इस व्रत का खास महत्व होता है। कहते हैं जो भी इस व्रत को करता है भगवान शिव उसकी हर इच्छा को पूरी करते हैं। जीवन में सुख-शांति के साथ ही निसंतान दंपत्ति को भी इस व्रत को करना चाहिए। इससे उन्हें संतान प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जो भी सोम प्रदोष व्रत करता है उसे मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। पुराणों में तो बताया गया है कि इस व्रत को करने से दो गायों के दान जितना फल मिलता है। इस दिन व्रती निर्जला रहकर बेल पत्र, गंगाजल अक्षत धूप दीप से शिवजी की पूजा करते हैं। शाम के समय भी व्रती को शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

Som Pradosh vrat 2022...

वैसे तो भगवान शिव शंकर को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि वो काफी भोले हैं और उनकी पूजा करने से ही वो भक्तों को मनचाहा फल दे देते हैं लेकिन पूजा के दौरान की गई छोटी सी भी गलती उनका गुस्सा भड़का देती है। शिवजी का रौद्र रूप कितना खतरनाक है ये तो सभी जानते हैं ऐसे में अगर आप भी आज सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat Dos and Donts) कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि कौन से काम हैं जो आपको इस दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए…

Som Pradosh vrat 2022..

सोम प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम

  • जो लोग सोम प्रदोष व्रत कर रहे हैं तो उन्हें अपने साथ ही घर और मंदिर की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए।
  • इस दिन भूलकर भी घर में लड़ाई-झगड़ा या विवाद न करें।
  • व्रत कर रहे लोगों को दूसरों के लिए बुरी भावना अपने मन में नहीं लाना चाहिए।
  • हो सकते तो आज के दिन बिना लहसुन-प्याज वाला खाना खाएं।
  • इन दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें।
  • व्रत के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए और न ही दिन में सोएं। बल्कि आपको दिन भर शिव का ध्यान करना चाहिए।
  • व्रत रखने वाले लोगों को आज चोरी, झूठ या हिंसा से दूर रहना चाहिए।