newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2021: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

Chaitra Navratri 2021: सभी नवरात्र (Navratri 2021) का त्यौहार मनाते हैं और मां दुर्गा का व्रत रखते हैं। लेकिन इस दौरान आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कुछ गलतियों का भी ध्यान रखना चाहिए जो आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। 

नई दिल्ली। इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2021) 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और 22 अप्रैल को इनका समापन हो रहा है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाला ये त्यौहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान मां दुर्गा (Goddess Durga) के नौ रूपों की उपासना की जाती है। साथ ही व्रत भी किए जाते हैं। सभी नवरात्र का त्यौहार मनाते हैं और मां दुर्गा का व्रत रखते हैं। लेकिन इस दौरान आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कुछ गलतियों का भी ध्यान रखना चाहिए जो आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

navratri 2020

मां को भोग जरूर लगाए

नवरात्र के दिनों में आपके व्रत रखा हो या न रखा हो। लेकिन रोजाना नौ दिनों तक मां को भोग जरूर लगाना चाहिए।

छौंक न लगाए

घर में यदि कोई व्यक्ति व्रत नहीं भी रख रहा है तब भी उसके लिए बनने वाला भोजन सात्विक हो। नौ दिनों तक घर में छौंक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

लहसुन-प्याज का प्रयोग ना करें

नौ रात्रों में घर के अन्दर लहसुन और प्याज प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

मांस और मदिरा का प्रयोग ना करें

माता के नौ दिनों की भक्ति वाले दिनों में, मनुष्य को मांस और मदिरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

दाढ़ी, नाखून व बाल काटना नौ दिन बंद रखें

नवरात्रों में व्यक्ति को दाढ़ी, नाखून व बाल नहीं कटवाने चाहिए। शास्त्रों ने इस कार्य को, नवरात्रों में साफ मना किया है।