Navratri Navami 2021: नवरात्रि की महानवमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Navratri Navami 2021: महानवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। जीवन में मां के भक्तों को हर काम में सफलता है और सुख-समृद्धि आती है।

Avatar Written by: October 14, 2021 11:25 am

नई दिल्ली। आज शारदीय नवरात्रि 2021 की नवमी है। इस पावन पर्व का महत्व हिंदू धर्म में काफी ज्यादा है। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। कई जगहों पर महानवमी के दिन हवन भी होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।

Durga pooja6

महानवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। जीवन में मां के भक्तों को हर काम में सफलता है और सुख-समृद्धि आती है। लेकिन आज के दिन आपको कुछ बातें पर ध्यान देना होगा और भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी होगी वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

— नवमी के दिन कोई भी नया काम नहीं करना चाहिए। दरअसल, नवमी तिथि को खाली तिथि माना जाता है। जिसका मतलब ये है कि इस दिन कोई भी काम करने से सफलता नहीं मिलती।

— नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन शिव जी की पूजा नहीं करनी चाहिए।

— नवमी के दिन आक्रामकता बढ़ी रहती है, इसलिए इस दिन संभलकर व्‍यवहार करना चाहिए।

— आज के दिन गलती से भी लौकी नहीं खानी चाहिए। आज के दिन लौकी खाना गौमांस खाना जैसा होता है। आज के दिन बस हलवा, पूरी और चने ही खाना चाहिए।