newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips Wednesday: बुधवार के दिन करें ये सरल उपाय, मिलेगा अपार धन और सुख-समृद्धि

Astro Tips Wednesday: जिन पर भी भगवान गणेश की कृपा होती है उसका जीवन सुखमय हो जाता है और उसके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र में श्री गणेश को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से सिद्धिविनायक की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जिन पर भी भगवान गणेश की कृपा होती है उसका जीवन सुखमय हो जाता है और उसके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र में श्री गणेश को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो कौन से वो उपाय आइये जानते हैं…

1.बुधवार के दिन भगवान गणेश का व्रत रखने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं।

2.इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद पूरे विधि-विधान से श्री गणेश जी पूजा करनी चाहिए।

3.श्री गणेश की पूजा करते समय उन्हें हरी दूर्वा जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं।

4.इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना काफी शुभ माना जाता है।

5.बुधवार के दिन मूंग की दाल की पंजीरी या हलवा बनाकर उससे विघ्नहर्ता को भोग लगाना चाहिए। इसे प्रसाद स्वरूप वितरित करने के बाद इसी से व्रत भी खोलना चाहिए।

6.भगवान गणेश जी की पूजा के बाद गणेश चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इस पूजा का सम्पूर्ण फल तभी माना जाता है।

7.बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

8.लगातार 7 बुधवार तक गणेश जी के मंदिर में जाकर गुड़ का भोग लगाने से भगवान गजानन की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।