newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत, इन नामों का भी करें जप

Shaniwar Ke Upay: ऐसे में लोगों के बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं साथ ही कई और तरह की परेशानियों का भी सामना कर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लाएं हैं जिसे करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे आपको शनिदेव की कृपा भी मिलती है।

नई दिल्ली। आज शनिवार है, शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव कर्मों के देवता है जो लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से ही फल देते हैं। कहते हैं जिस पर शनिदेव की कृपा होती है उनके जीवन में कभी किसी तरह की दिक्कतें नहीं आती लेकिन शनिदेव (shaniwar ke din kare ye kam) जिस पर अपनी वक्र दृष्टि डाल देते हैं उनका जीवन नरक बन जाता है। ऐसे में लोगों के बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं साथ ही कई और तरह की परेशानियों का भी सामना कर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लाएं हैं जिसे करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे आपको शनिदेव की कृपा भी मिलती है।

shanidev4

शनिवार के दिन जरूर करें ये काम

  • शनिवार के दिन आपको किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक में काले तिल डालना बिल्कुल ना भूलें।
  • जब भी शनिदेव की पूजा करें, शनि चालीसा और शनि आरती जरूर करें। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
  • शनिवार के दिन किसी पीपल के पेड़ के चारों ओर सात बार कच्चा सूत लपेंटे। सूत को लपेटते वक्त शनि मंत्र का जाप करें। इसके बाद दीया भी जलाएं।

shanidev3

  • शनिवार के दिन किसी गरीबों, जरूरतमंदों को दान जरूर दें। कोशिश करें इस दिन उड़द की दाल की कचौड़ियां गरीबों को बांटे। इससे आपको शनिदेव की कृपा मिलती है।
  • कहीं से काले घोड़े की नाल ले आएं और इसकी अंगूठी बनवा लें। शनिवार से एक दिन पहले यानी शुक्रवार की रात अंगूठी को कच्चे दूध में भिगोकर रखें और शनिवार के दिन उसे हाथ में धारण कर लें।
  • शनिवार के दिन काली गाय की भी पूजा करने का विधान है। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आप पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
  • शुक्रवार रात काला चना पानी में भिगोएं और फिर शनिवार को इस काला चना, जला हुआ कोयला, हल्दी और लोहे का एक टुकड़ा लेकर इसे एक काले कपड़े में साथ में बांध लें। अब इस पोटली को बहते हुए पानी में फेंक दें। यहां ख्याल रखें कि जिस पोटली को आप तालाब में फेंक रहें है उसमे मछलियां होनी चाहिए।

shanidev2

इन नामों का जप करें

  • यम
  • बभ्रु
  • कोणस्थ
  • पिंगल
  • शनैश्चर
  • मंद
  • रौद्रान्तक
  • सौरि
  • कृष्ण
  • पिप्पलाद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroom post इसकी पुष्टि नहीं करता है।