newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Falgun Maas 2023: संकष्टी चतुर्थी-महाशिवरात्रि से लेकर होलाष्टक तक, फाल्गुन में ये पड़ेंगे व्रत और त्योहार

Falgun Maas 2023: ये महीना हिन्दुओं के लिए काफी खास होता है क्योंकि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2023), विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2023), विनायक चतुर्थी जैसे त्योहार और व्रत तो पड़ेंगे ही साथ ही रंगों का त्योहार होली भी इस फाल्गुन के महीने में मनाई जाती है।

नई दिल्ली। आज सोमवार, 6 फरवरी 2023 से फाल्गुन के महीने की शुरुआत हो गई है। फाल्गुन का ये खास महीना अगले महीने 7 मार्च तक रहेगा। हिन्दु कलेंडर के हिसाब से फाल्गुन (Falgun Maas 2023) का महीना 12वां महीना होता है। ये महीना हिन्दुओं के लिए काफी खास होता है क्योंकि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2023), विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2023), विनायक चतुर्थी जैसे त्योहार और व्रत तो पड़ेंगे ही साथ ही रंगों का त्योहार होली भी इस फाल्गुन के महीने में मनाई जाती है। इसके अलावा भी फाल्गुन (Falgun Maas)  के इस महीने में कई व्रत और त्योहार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो मौके जब फाल्गुन के महीने में व्रत और त्योहार पड़ेंगे।

फाल्गुन माह में ये हैं व्रत और त्योहार 

9 फरवरी 2023- संकष्टी चतुर्थी व्रत, कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी (वीरवार)
12 फरवरी 2023- यशोदा जयंती (रविवार)
13 फरवरी 2023- शबरी जयंती (सोमवार)
14 फरवरी 2023-  जानकी जयंती (मंगलवार)
16 फरवरी 2023-  विजया एकादशी (वीरवार)
18 फरवरी 2023-  महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष व्रत (शनिवार)

Evening Puja Path Rules...
19 फरवरी 2023-  पंचक प्रारंभ (रविवार)
20 फरवरी 2023-  फाल्गुन अमावस्या (सोमवती अमावस्या) (सोमवार)
22 फरवरी 2023-  फुलैरा दूज (बुधवार)
23 फरवरी 2023-  विनायक चतुर्थी (वीरवार)
24 फरवरी 2023-  पंचक समाप्त, माता शबरी जयंती (शुक्रवार)
27 फरवरी 2023-  होलाष्टक प्रारंभ (सोमवार)


3 मार्च 2023- आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी (शुक्रवार)
4 मार्च 2023-  प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी (शनिवार)
7 मार्च 2023-  होलिका दहन (मंगलवार)
8 मार्च 2023-  होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास समाप्त (बुधवार)