newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ganesh chaturthi 2021: इस दिन पड़ रही है गणेश चतुर्थी, जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त

Ganesh chaturthi 2021: हिंदू धर्म में भगवान गणेश का अलग और खास महत्व है। उनका जन्म उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। उनके जन्मदिवस को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की धूम-धाम से पूजा की जाती है।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान गणेश का अलग और खास महत्व है। उनका जन्म उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। उनके जन्मदिवस को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की धूम-धाम से पूजा की जाती है। लोग घर में उनकी स्थापना करते हैं और श्रद्धा अनुसार की उनकी पूजा-पाठ करते हैं। गणपति भगवान को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार गणेश चतुर्थी का दिन अगस्त या सितंबर के महीने में आता है।

ganesh

इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को मनाई जाएगी। ये उत्सव 10 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के पहले दिन बप्पा की घर में स्थापना की जाती है, जो पूरे 10 दिनों तक घर में रखी जाती है। इसके बाद आखिरी यानी दसवें दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।

गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 10, 2021 को 12:18 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – सितम्बर 10, 2021 को 09:57 पी एम बजे

गणपति स्थापना मुहूर्त

गणपति स्थापना का मुहूर्त इस साल 10 सितंबर 2021, दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच है।