newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

September 2022 Vrat-Tyohar: सितंबर में विराजमान रहेंगे गणपति बप्पा, इसी माह नवरात्रि में आएंगी मां दुर्गा और पितृपक्ष

September 2022 Vrat-Tyohar: 10 सितंबर से आश्विन मास का प्रारंभ हो जाएगा। गणेश उत्‍सव के साथ ही पितृपक्ष (Pitru Paksha) और नवरात्र‍ि (Navratri)  भी इसी महीने आएगी। तो आइए जानते हैं इस महीने कौन से व्रत और त्योहारों का उत्सव आप मनाने वाले हैं…

नई दिल्ली। अगस्‍त माह अपने अंतिम पड़ाव पर है और अगस्त के अंतिम दिन यानी 31 अगस्‍त से ही गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का प्रारंभ हो रहा है, जो 10 दिनों तक चलेगा। जिस तरह अगस्त का पूरा महीना त्योहारों से भरा पड़ा था, उसी प्रकार सितंबर माह के भी पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक त्‍योहारों का क्रम जारी रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सितंबर 2022 में भाद्रपद और आश्विन मास पड़ेंगे। 10 सितंबर से आश्विन मास का प्रारंभ हो जाएगा। गणेश उत्‍सव के साथ ही पितृपक्ष (Pitru Paksha) और नवरात्र‍ि (Navratri)  भी इसी महीने आएगी। तो आइए जानते हैं इस महीने कौन से व्रत और त्योहारों का उत्सव आप मनाने वाले हैं…

सितंबर माह के व्रत और त्योहार

1 सितंबर 2022 ( गुरुवार)- ऋषि पंचमी

2 सितंबर 2022 ( शुक्रवार)- मोरयाई छठ, संतान सातें

3 सितंबर 2022 (शनिवार)- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ

5 सितंबर 2022 ( सोमवार)- तेजादशमी

6 सितंबर 2022 (मंगलवार)- जलझूलनी एकादशी

8 सितंबर 2022 (गुरुवार)- ओणम, प्रदोष व्रत

9 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- अनंत चतुर्दशी, व्रत पूर्णिमा

10 सितंबर 2022 (शनिवार)- श्राद्ध पक्ष आरंभ

13 सितंबर 2022 (मंगलवार)- अंगारक चतुर्थी

17 सितंबर 2022 (शनिवार)- महालक्ष्मी व्रत

18 सितंबर 2022 (रविवार)- जिऊतिया व्रत

19 सितंबर 2022 (सोमवार)- मातृ नवमी, अविधवा श्राद्ध

21 सितंबर 2022 (बुधवार)- इंदिरा एकादशी

23 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत

24 सितंबर 2022 (शनिवार)- चतुर्दशी श्राद्ध, शिव चतुर्दशी व्रत

25 सितंबर 2022 (रविवार)- पितृमोक्ष अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या

26 सितंबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि आरंभ

29 सितंबर 2022 (गुरुवार)- विनायकी चतुर्थी व्रत

30 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- उपांग ललिता व्रत

गणेश उत्सव 2022 – 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त 2022 से होगी जो 9 सितंबर 2022 तक जारी रहेगा।

पितृपक्ष 2022 – हर वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितृ पक्ष का आरंभ होकर आश्विन मास की अमावस्या को इसका समापन हो जाता है। इस वर्ष पितृपक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होकर 25 सितंबर 2022 को समाप्त हो जाएंगे।

शारदीय नवरात्रि – सितंबर महीने में ही नवरात्रि  का भी आरंभ हो जाएगा। 26 सितंबर को कलश स्थापना की जाएगी, इसके साथ ही नवरात्रि का आरंभ भी हो जाएगा।