Guru purnima 2021: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को भेजे ये मैसेज, यहां देखें

Guru purnima 2021: गुरु पूर्णिमा को व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्यक्ति अपने गुरु की पूजा करता है और उन्हें अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए उनका आभार प्रकट करता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे मैसेजेस के बारे में जिसे आप अपने गुरुओं को भेजकर इस खास दिन की शुभकामनाएं उन्हें दे सकते हैं।

रितिका आर्या Written by: July 24, 2021 11:25 am

नई दिल्ली। आज यानी 24 जुलाई को देश भर में गुरु पूर्णिमा बनाई जा रही है। हर साल गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन वेदों का ज्ञान देने वाले और पुराणों के रचनाकार महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। देव व्यास जी के मानव कल्याण और ज्ञान के लिए उनके योगदान को याद करते हुए हैं इस जयंती को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

गुरु पूर्णिमा को व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्यक्ति अपने गुरु की पूजा करता है और उन्हें अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए उनका आभार प्रकट करता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे मैसेजेस के बारे में जिसे आप अपने गुरुओं को भेजकर इस खास दिन की शुभकामनाएं उन्हें दे सकते हैं।

guru purnima

गुरु पूर्णिमा के दिन आपको इन मंत्रों का जप करना चाहिए।

गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

गुरु पूर्णिमा 2021 की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

2. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय।।