newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi Bhai Dooj 2021: जानें क्यों मनाया जाता है होली भाई दूज, यहां पढ़ें इसकी पौराणिक कथा

Holi Bhai Dooj 2021: इस दिन बहनें अपने भाई के की लम्बी आयु की कामना करती हैं और उन्हें तिलक लगाती हैं। मान्यता है कि जो भी भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती।

नई दिल्ली। आज यानी 30 मार्च को होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj 2021) का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को होली के अगले दिन देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के की लम्बी आयु की कामना करती हैं और उन्हें तिलक लगाती हैं। इस दिन बहनें अपने भाई के की लम्बी आयु की कामना करती हैं और उन्हें तिलक लगाती हैं। मान्यता है कि जो भी भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती।

holi bhai dooj

होली भाई दूज की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में एक बुढ़िया रहा करती थी। उसका एक बेटा और एक बेटी थी। बेटी की शादी बुढ़िया ने कर दी थी। एक बार बुढ़िया के बेटे ने अपनी मां से कहा कि वो बहन के घर जाकर तिलक कराना चाहता है। बुढ़िया ने अपने बेटे को जाने की इजाजत दे दी। बुढ़िया का बेटा जंगल से गुजरा था। यहां पर उसे एक नदी मिली। तब नदी ने कहा कि वो उसकी जान ले लेगी।

लड़के ने कहा कि पहले वो अपनी बहन से तिलक करना चाहता हैय़ उसके बाद मेरे प्राण लेना। यह कहकर वो आगे बढ़ा और उसे एक शेर मिला। बुढ़िया के बेटे ने शेर से भी यही कहा। इसके बाद उसे एक सांप मिला और उसने सांप से भी यही कहा।

फिर वह अपनी बहन के घर पहुंचा। उसकी बहन सूत काट रही थी। जब वह अपनी बहन से तिलक करा रहा था तब उसका मन बहुत दुखी था। जब उसकी बहन ने दुख का कारण पूछा तो उसने अपनी बहन को सब बता दिया। उसकी बहन ने कहा कि वो आज यहीं रुक जाए। अपने भाई को रुकने के लिए कहकर वो खुद के एक तालाब के पास गई। वहीं उसे एक बुढ़िया मिली।

bhai dooj

उसने बुढ़िया को सब बताया और समाधान पूछा। इस पर बुढ़िया ने कहा तेरे भाई के साथ जो हो रहा है वो तेरे पिछले जन्मों का कर्म है। ऐसे में अगर तू उसे बचाना चाहती है तो उसकी शादी होने तक उसकी सहायता कर। उसकी तरफ जो भी संकट आए उसे टाल दे। इसके बाद बहन घर आ गई। फिर घर आकर उसने अपने भाई से कहा कि वो उसे छोड़ने के लिए घर चलेगी। दोनों आगे बढ़ते गए। रास्ते में जो-जो उसके भाई को मारने आता है वह उनसे निपटती है।

पहले शेर मिलता है तो बहन शेर के आगे मांस डाल देती है। फिर सांप मिलता है तो बहन उसे दूध दे देती है। आखिरी में नदी मिलती है जिस पर वह लड़की ओढ़नी डालकर नमन करती है। इस तरह से वो अपने भाई की हर संकट से रक्षा करती है।