Rashifal 17 Oct-23 Oct: कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह, जानिए किसे मिलेगी नौकरी, व्यापार में किसका होगा लाभ?

Rashifal 17 Oct-23 Oct: द्रमा 17-18 अक्टूबर को मिथुन राशि में, 19-20-21 अक्टूबर को कर्क राशि में और 22-23 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेगा। इन परिवर्तनों से मनुष्य के जीवन भी प्रभावित होगा। किसी के लिए ये बदलाव लाभदायक सिद्ध होंगे तो किसी के लिए हानि का कारण बनेगा।

Avatar Written by: October 16, 2022 11:36 am

नई दिल्ली। ये सप्ताह अक्टूबर महीने का तीसरा सप्ताह है। इस समय चंद्रमा, मंगल, सूर्य और शुक्र की स्थिति बदल रही है। सूर्य 17 को कन्या राशि से निकल कर 18 को तुला राशि में गोचर करेगा। मंगल 17 को वृष राशि से निकल कर 18 से मिथुन राशि में गोचर करेगा। शुक्र 18 को कन्या राशि से निकलकर 19 से तुला राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 17-18 अक्टूबर को मिथुन राशि में, 19-20-21 अक्टूबर को कर्क राशि में और 22-23 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेगा। इन परिवर्तनों से मनुष्य के जीवन भी प्रभावित होगा। किसी के लिए ये बदलाव लाभदायक सिद्ध होंगे तो किसी के लिए हानि का कारण बनेगा। तो आइये जानते हैं आपकी राशि पर ये ग्रह कैसा प्रभाव डालने वाले हैं…

17-अक्टूबर-2022 से 23-अक्टूबर-2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह के आरम्भ में कार्यों के मध्य अवांछित अवरोध आने के कारण कार्यसिद्ध नहीं हो पायेंगे, इससे आपमें निराशा और हताशा की स्थिति रहेगी। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 17 से मंगल वृष राशि से निकलकर 18 से मिथुन राशि में गोचर करेगा। फिर भी इस समय यात्राओं पर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में संकेत मिल रहा है कि आप विश्वास के साथ शत्रुओं और खर्चों से निपटेंगे। यात्राएं आपको प्रसन्नता देंगी। आप अपने खर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबंधन करने की योजना बनायेंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने संबंधित विपणन योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपनी ऊर्जा शक्ति और व्ययों को परिवार के कल्याण की दिशा में प्रयोग करेंगे। परिवार में प्रसन्नता और शांति का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का आपको समर्थन मिलेगा और परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोगी बनेंगे।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 19 व 20

उपाय:- गरीबों को अन्न का दान करें।

वृष:- सप्ताह की शुरुआत में आपकी आय और व्यवसाय में वृद्धि होगी। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कन्या राशि में बुध और सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन शुक्र 18 को कन्या राशि से निकल कर 19 से तुला राशि में गोचर करेगा। सरकार के समर्थन से आय क्षेत्रों से स्थिर लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपने बड़े भाई का सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना बन रही है। सप्ताह के मध्य में आप पर अधिक मानसिक तनाव, अनावश्यक व्यय, निराशा और हताशा की स्थिति रहने से महत्वपूर्ण कार्यों की सिद्धि में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की अनुकूलता आपको प्रसन्नता देगी। आप मूड में शीघ्र परिवर्तन की समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को प्रभावित होने से बचाने के लिए आप धैर्य न खोयें। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य की प्राप्ति, रोग प्रतिरक्षा और व्यक्तित्व के विकास में वृद्धि के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आप एक प्रभावशाली व्यक्ति के रुप में उभरेंगे, लोगों से आपको प्रशंसा और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। आपकी क्षमता पर किसी प्रकार का संदेह नहीं रहेगा। संगठन चलाना और प्रबंधन कौशल की योग्यता आपमें उच्च स्तरीय होगी।

शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 19 व 21

उपाय:- गरीबों को मीठी लस्सी या पानी पिलाएं।

मिथुन:- सप्ताह के आरम्भ में आपके कार्यों में प्रगति के संकेत बन रहे हैं। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध आपकी दूसरी राशि कन्या में गोचर कर रहा होगा। आप अधिकारियों और कार्यस्थल पर सहयोगियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अधीनस्थों का साथ प्रसन्नता देगा। वर्तमान ग्रह स्थिति में व्यापार नौकरी में विकास के अवसर प्राप्त करने के लिए आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लेने की कोशिश करनी होगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी आय में वृद्धि होगी। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति, भाई-बहन का सहयोग और संतान सुख की प्राप्ति के मजबूत संकेत प्राप्त हो रहे हैं। इन्हीं दिनों में आपको मजबूत आय प्राप्ति के स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। सप्ताह के अंतिम भाग में स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक स्थिति और वित्तीय स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण आपको अचानक से तनाव और खर्चों में वृद्धि के साथ-साथ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में विफलता मिल सकती हैं।

शुभ दिन:- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 18 व 21

उपाय:- रोज मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान कराएं।

कर्क:- सप्ताह के आरम्भ में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और भाग्य का सहयोग प्राप्त होने के प्रबल संकेत प्राप्त हो रहे हैं। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 17-18 को मिथुन राशि में, 19-20-21 को आपकी ख़ुद की राशि कर्क में गोचर करेगा, 22-23 को सिंह राशि में गोचर करेगा। आपके द्वारा कही गई बातों और व्याख्यानों के कारण समाज में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में छुट्टियों से वापस आकर आप कार्यक्षेत्र के कायों को बेहतर रुप से करने में सफल रहेंगे। इस समय आपका व्यापार बढ़ेगा और अपने सामाजिक प्रभाव की वजह से आपको सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक क्षेत्र में शीर्ष पर रहने के लिए आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पेशेवर जीवन में आप आगे बढ़ेंगे और इन दिनों आपको मान-सम्मान में वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। सप्ताह का शेष भाग आय और लाभ के स्रोतों के पक्ष से फायदेमंद रहेगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तारीख:- 18 व 20

उपाय:- गरीबों को मिठाई का दान करें

सिंह:- सप्ताह की शुरुआत आपकी प्रसन्नता और कार्यसिद्धियों के लिए शुभ नहीं है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कन्या राशि में बुध और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा, लेकिन सूर्या 17 को कन्या राशि से निकल कर 18 से तुला राशि में गोचर करेगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आपके परिवार में कुछ अवांछित बाधाएं आ सकती हैं। संबंधों को बनाए रखने के लिए बेहतर होगा कि आप अनावश्यक बहस से बचें। सप्ताह के मध्य की अवधि आपके पारिवारिक जीवन और पिता के साथ संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य प्रबल रुप से आपके साथ बना हुआ है। घर में सभी के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों के लिए समय अनुकूलत है। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन और सम्मान मिलना आपको प्रसन्नता देगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपके कायों, प्राप्तियों और प्रगति के लिए बेहद अनुकूल है। यहां आपकी कौशल और विशेषज्ञता काम आएगी।

शुभ दिन:- सोमवार और मंगलवार

शुभ तारीख:- 17 व 18

उपाय:- गरीबों को मिठाई खिलाएं।

कन्या:- सप्ताह के शुरुआत में आपके वैवाहिक जीवन के आनंद, प्रेम वृद्धि, पारिवारिक वातावरण, परिवार में आपसी सद्भाव, आपसी लगाव और पारिवारिक शांति में सुधार होगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। इस अवधि के दौरान साझेदारी उपक्रमों को बेहतर करने के आपके प्रयास उत्तम रहेंगे। सप्ताह के मध्य समय में आपको मानसिक अशांति के कारण हताशा और निराशा का अनुभव होगा। आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अपने आत्मविश्वास को उच्च रखना होगा अन्यथा आपकी कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है। सप्ताहांत के दिनों में आपके किसी पर्यटन स्थल या तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सप्ताहांत में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपकी प्रतिष्ठा भी बेहतर होगी। आसपास के लोगों, मित्रों, सास-ससुर, रिश्तेदारों और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 19 व 20

उपाय:- जरूरत मंद लोगों को मिठाई खिलाएँ।

तुला:- बढ़ते हुए खर्च सप्ताह के आरम्भ में आपकी चिंता बढ़ाएंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कन्या में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 18 से शुक्र कन्या राशि से निकल कर 19 से तुला राशि में सूर्य के साथ गोचर करेगा। आप सभी मुद्दों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे तथा किसी मनपसंद स्थान की यात्रा पर जाने से आपका मन खुश रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके वैवाहिक जीवन के आनंद के लिए उत्कृष्ट रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की दोस्ताना सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आप अपने अनियंत्रित खर्चों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा क्योंकि महत्वपूर्ण कार्यों में आपको निराशा और विफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपको दैनिक कायों का प्रबंध करने में धन की कमी रहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में बाधाएं आने से आप स्वयं को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। मुश्किल समय में आपको धैर्य और विश्वास न खोने की सलाह दी जाती है। इस समय में उपक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य न करें।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 19 व 20

उपाय:- जरूरत मंद लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक:- सप्ताह की शुरुआत में आप एक बहुत अच्छे सलाहकार के रुप में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करेंगे और आपके बच्चे आपके लिए कोई अच्छी खबर ला सकते हैं। क्योंकि इस समय आपका राशि मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 18 से मंगल मिथुन राशि में गोचर करेगा। भावनात्मक संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति के मजबूत होने से आपमें नए विचारों का जन्म होगा। सप्ताह के मध्य का समय शत्रु, मुकदमेबाजी और ऋण से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए अत्यधिक लाभकारी रहेगा। आपको एक शांत दृष्टिकोण के साथ इन मुद्दों को संभालने की सलाह दी जाती है। आप किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा पर जाना चाहेंगे। आपके अधीनस्थ आपके आदेशों का पालन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वांछित प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी। अधिक लाभ प्राप्त होने से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। सप्ताह के शेष दिन दांपत्य जीवन में तारतम्य बनाए रखने के लिए अच्छे रहेंगे। साथ ही साझेदार भी पहले से अधिक खुश रहेंगे और वैवाहिक जीवन में अधिक आनंद व रोमांच रहेगा। नये व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए यह एक अच्छा समय है।

शुभ दिन:- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 18 व 22

उपाय:- गरीबों को पानी या लस्सी पिलाएं।

धनु:- सप्ताह की शुरुआत का समय आपकी मां और जीवनसाथी के मध्य अच्छा सामंजस्य रहने के संकेत दे रहा है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी होगी। आपका जीवनसाथी सभी घरेलू मामलों को सुलझाने संबंधी अच्छी योजनाएं बनाएगा। इससे आपके परिवार की प्रगति होगी और घर में शांति रहेगी। हालांकि, जीवनसाथी का समर्थन वास्तव में आपके लिए संतोषजनक रहेगा, लेकिन फिर भी अवांछित बाधाओं से आपके मन की शांति खो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मान्यता मिलेगी और सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य भाग में जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अधिक अनुकूलता रहेगी और बच्चों की हो रही देखभाल से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपका सबसे अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक और सलाहकार रहेगा। आपके साझेदार आपके लिए सक्षम साबित होंगे। यह समय सट्टा गतिविधियों से लाभ कमाने के लिए विशेष रुप से अनुकूल साबित होगा। सप्ताह के शेष दिनों में आप अपनी ऊर्जा का व्यय ऋण, रोग और कानूनी विवादों से संबंधित मुद्दों से निपटने में करेंगे। इसके कारण आपको अत्यधिक थकावट हो सकती है। यह स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आपके जीवनसाथी की मानसिक स्थिति के लिए बहुत कठिन समय है। यह साझेदारी उपक्रमों के लिए अच्छा समय नहीं है।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 20 व 22

उपाय:- मंदिर में अन्न का दान करें।

मकर:- सप्ताह आरम्भ में आप अधिक आक्रामक रहेंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा। सामाजिक गतिविधियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए यह समय उत्कृष्ट रहेगा। लोग आपकी कुशलता और प्रबंधन की छिपी क्षमता की सराहना करेंगे। आपका पूरा समर्थन और स्नेह आपके रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई-बहनों के साथ रहेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में संकेत मिल रहे हैं कि आपको अपनी माता की सेहत की चिंता रहेगी और आपको कुछ घरेलू मुद्दों की वजह से मानसिक अशांति परेशान कर सकती है। सप्ताह के शेष भाग में आपको कुछ पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। शिक्षा और भावनात्मक संबंधों के लिए यह समय सही रहेगा। अचानक से बच्चों के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सट्टा गतिविधियों के लिए यह समय औसत रहेगा। आपकी सामाजिक रुप से प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बैठक फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके साथ ही आपकी कुशलता और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 20 व 22

उपाय:- जरूरद मंद लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएं।

कुम्भ:- सप्ताह आरम्भ में अचानक से वित्तीय लाभ, परिवार में सामंजस्य, लाभ, कार्य क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ खुशी, आत्मविश्वास और भाग्य का पक्ष लेकर आएगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह का मध्य भाग सामाजिक गतिविधियों के लिए शुभ प्रतीत हो रहा है, लेकिन अपेक्षित उत्साह और आत्मविश्वास की आपमें कमी रहेगी। यह समय आपके भाई-बहन, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों के पक्ष से औसत रहेगा। लोग आपकी मिलनसारिता शिष्टाचार की सराहना करेंगे, परन्तु आपको मान्यता नहीं मिल पाएगी। आपके कुछ व्यावसायिक गतिविधि में दिलचस्पी लेने का आपका विचार बन सकता है। लेकिन यह संभावना बन रही है कि आप इसे मध्य में छोड़ सकते हैं। सप्ताह के शेष दिन माता का स्नेह और समर्थन पाने के लिए अनुकूल है। लेकिन आप मां के खराब स्वास्थ्य की वजह से चिंतित और परेशान रहेंगे। वाहन और घर के रख-रखाव से संबंधित मामलों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ दिन:- शुक्रवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 21 व 22

उपाय:- गरीबों को बिस्कुट का दान करें।

मीन:- सप्ताह की शुरुआत आपके व्यक्तित्व विकास, प्रतिरक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए अत्यंत शुभ साबित होगी। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपका उत्साह इस समय उच्च स्तर पर रहेगा और आप अपने कौशल और व्यक्तित्व विकास को बेहतर करने के लिए धन खर्च करेंगे। आपके आत्मविश्वास और कार्य कुशलता में सुधार होगा। सप्ताह के मध्य में घर में शांति और सौहार्द का वातावरण रहेगा और पारिवारिक जीवन में प्रगति के शुभ संकेत मिल रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों का व्यवहार आपके लिए सहयोगात्मक रहेगा। सप्ताह के शेष भाग में कार्यक्षेत्र की गतिविधियों में सुधार के साथ सामाजिक गतिविधियों से आपके सामाजिक स्तर में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रगति होगी।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 19 व 20

उपाय:- गरीबों को अन्न दान करें और पानी पिलाएं।

Latest