Vastu Tips: बच्चों का अगर पढ़ाई में नहीं लगता मन तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips:इस लेख में हम आपको बच्चों की पढ़ाई से जुड़े वास्तु दोष (Vastu Dosha) के बारे में बातएंगे। बच्चे अक्सर पढ़ाई करने से दिल चुराते नजर आएं है। कोई जान के और कोई अनजाने में। अगर आपके बच्चों का भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आप अपने घर में तोते का चित्र (Parrot picture) लगा सकते हैं।

Avatar Written by: December 6, 2020 2:41 pm
parrot vastu tips

नई दिल्ली। वास्तु (Vastu) का अर्थ है एक ऐसा स्थान जहां भगवान और मनुष्य एक साथ रहते हैं। हमारा शरीर पांच मुख्य पदार्थों से बना है और वास्तु का संबंध इन पांचों ही तत्वों से माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि हमारा घर हमारे शरीर के अनुकूल नहीं होता है तब यह बात हमें प्रभावित करती है और इसी को वास्तु दोष (Vastu Dosha) बोला जाता है। इन्हीं को दूर करने के लिए हम आपको वास्तु टिप्स (Vastu Tips) बताते हैं। आज इस लेख में हम आपको बच्चों की पढ़ाई से जुड़े दोष के बारे में बातएंगे।

parrot vastu tips

बच्चे अक्सर पढ़ाई करने से दिल चुराते नजर आएं है। कोई जान के और कोई अनजाने में। अगर आपके बच्चों का भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आप अपने घर में तोते का चित्र (Parrot picture) लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे काफी कारगार माना जाता है। इससे व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।

जिस घर के बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता उनके घर में तोते का चित्र लगाना काफी फायदेमंद होता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की एकाग्रता भी बढ़ेगी। इस चित्र को बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में लगाना चाहिए। ये बात सिर्फ बच्चों पर नहीं, बड़ों पर भी लागू हो सकती है।

ऐसा करने से पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा और आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। साथ ही तोता सौभाग्य की वृद्धि करता है। इसके अलावा घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता भी दूर हो जाएगी।

Latest