नई दिल्ली। बुधवार का दिन गणेश भगवान का दिन माना जाता है और लाल किताब के मुताबिक मां दुर्गा को समर्पण है, लेकिन इसके देवता बुध है। बुध ग्रह के नाम पर ही बुधवार का नाम पड़ा है। जिनके कुंडली में बुध की ग्रह दशा कमजोर चल रही है वह बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते है। कहते है ऐसा कहने से आपके दुख दूर होते है। बुध की स्थिति सही नहीं होने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनके करियर या कारोबार को लेकर समस्या है वो बुधवार को कुछ उपाय कर इन परेशानियों से बाहर निकल सकते है। आइए इन उपायों के बारे में आपको बताते है-
बुधवार के दिन इन उपायों को अपनाने से आपके सारे कष्ट दूर होंगे और आपके जीवन में खुशियां आएंगी-
- इस दिन हमें दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
- इस दिन हमें हरी मूंग की दाल खाना चाहिए।
- बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं।
- इस दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें।
- इस दिन बुध मंत्र का जाप करना चाहिए।
बुध मंत्र का जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। बुध के इन मंत्रों का जप करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और हमें मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। बुध के मंत्रों का जाप करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत भी होती है और कारोबार व करियर में भी सफलता मिलती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बुध मंत्र का जप 14 बार ही करना चाहिए।