newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhath Puja 2022: छठ मैया और सूर्यदेव को राशि के अनुसार लगाएंगे भोग, तो पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Chhath Puja 2022: इसमें महिलाएं संतान के सुख-सौभाग्य, समृद्धि, और सुखी जीवन की कामना के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस त्योहार पर उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं।

नई दिल्ली। देश में छठ पूजा के पावन पर्व की शुरूआत हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाला ये त्योहार बिहार, झारखंड समेत भारत के पूर्वी राज्यों में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। इस त्योहार को साल में दो बार मनाया जाता है। पहला चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को और दूसरा कार्तिक माह की शुक्ल षष्ठी को। इसमें महिलाएं संतान के सुख-सौभाग्य, समृद्धि, और सुखी जीवन की कामना के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस त्योहार पर उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। कहा जाता है कि अगर छठ पूजा में राशि के अनुसार भोग चढ़ाए तो दोगुने फल प्राप्त होते हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोगों द्वारा गन्ने प्रसाद चढ़ाने से सूर्य देव और छठी मईया प्रसन्न होती हैं।

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को नारियल से बना प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इससे संतान को रोग मुक्त रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों द्वारा पूजा में शरीफा का फल अर्पित करने से सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

कर्क राशि

इस राशि के लोग अगर सिंघाड़ा भोग में चढ़ाते हैं, तो उनकी संतान को माता छठी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के बच्चों की माता अगर छठ पूजा में गुड़ का भोग लगाती हैं तो बच्चों का समाज में मान सम्मान और यश बढ़ता है।

कन्या राशि

इस राशि के लोग भगवान सूर्य को संतरा या मौसमी का फल चढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों द्वारा छठ पूजा में नारियल अर्पित करने से लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों अगर छठ पूजा में सेब अर्पित करते हैं तो बिजनेस और करियर में तरक्की मिलती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों द्वारा भगवान सूर्य को गन्ने का भोग लगाने से अटके हुए सारे काम पूरे होते हैं।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को भगवान को मौसमी का भोग चढ़ाना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों द्वारा ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए शरीफा अर्पित करने से रिश्तों में मधुरता आती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों द्वारा छठ पूजा में सिंघाड़ा अर्पित करने से व्यापार, करियर, नौकरी और पैसों से संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।