newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope : कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 नवंबर)

Weekly Horoscope : आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह जानने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली। आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह जानने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ मिलने के योग बने रहेंगे। सेहत को लेकर यह हफ्ता आपको कुछ समस्या दे सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते के मध्य भाग में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए यह हफ्ता कोई शुभ समाचार दे सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में अपने खर्च व वाणी पर संयम रखने की सलाह रहेगी।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को धन संबंधी लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते अचानक धन का लाभ भी आपको मिल सकता है। सेहत संबंधी मामलों में हफ्ते का मध्य भाग आपको कुछ दिक्कत दे सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके लिए शुभ बनी रहेगी। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ बना रहेगा। इस हफ्ते किसी कार्य पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है।

astro

मिथुन लग्नराशि : सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे अगर कोई समस्या बनी हुई थी तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। इस हफ्ते मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल बनी रह सकती है। हफ्ते के मध्य में सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको भाई तथा संतान से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है तथा आपको कोई उपहार मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कामकाजी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक मेहनत वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते मकान, जमीन से संबंधित कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में धन प्राप्ति के लिए जहां से उम्मीद कर रहे थे, वहां कुछ अवरोध मिल सकते हैं। संतान के साथ प्रेमभाव बनाकर चलें।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस हफ्ते परिजनों का सहयोग आपको अच्छा मिल सकता है। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बने रहेंगे। प्रेमप्रसंग के मामलों में इस हफ्ते आप सफल हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको धन का लाभ अच्छा मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे फल देगा। हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का ध्यान रखें तथा अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपका धन मकान में किसी कार्य के लिए खर्च हो सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। हफ्ते के अंतिम भाग में आलस्य के कारण कोई कार्य अधूरा रह सकता है। छोटी यात्रा संभव है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। हफ्ते के बाकी दिन आपको धन का लाभ दे सकते हैं। कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपके लिए शुभ बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। अचानक किसी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। क्रोध से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अच्छा धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते मित्र वर्ग का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। अचानक आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। पारिवारिक लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य में यात्रा हो सकती है तथा खर्च भी होगा। इस हफ्ते किसी व्यर्थ की बात में अपना मूड खराब न करें। इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु लग्नराशि : यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते उच्च अधिकारियों से आपको प्रसंशा मिल सकती है। धन लाभ के लिए यह हफ्ता आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। भाई और मित्र वर्ग द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में सेहत का ध्यान रखें। यात्रा का योग भी बन सकता है।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप किसी सुख-सुविधाओं की चीज पर धन खर्च कर सकते हैं। आय के लिहाज से यह हफ्ता आपको सामान्य फल देने वाला रहेगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मेहनत वाला बना रह सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में कुछ व्यवधान आ सकता है, मगर लाभ होगा। मन को शांत बनाए रखें।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक दिक्कतें बनी रह सकती हैं। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ दे सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। इस हफ्ते आप कामकाज को लेकर अधिक प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी वर्ग के जातकों को इस हफ्ते कामकाज को लेकर सतर्कता रखना लाभ देगा। धन का निवेश आपको लाभ दे सकता है। व्यर्थ के मसलों से अपने आप को दूर रखें।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता शुभ समाचार देने वाला साबित हो सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको सेहत संबंधी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। कामकाज को लेकर आलस्य से बचें और अपने खानपान का ध्यान रखें।