newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kartika Month 2021: जानिए क्या है कार्तिक मास का महत्व, क्यों इस महीने में की जाती है तुलसी पूजा?

Kartika Month 2021: कार्तिक का महीना हिन्दू धर्म के लिए बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। कार्तिक मास बेहद पवित्र महीना माना जाता है, क्योकि यह चातुर्मास का आखिरी महीना होता है। इसी महीने में तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम होता है। यह महीना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अनुकूल समय माना जाता है।

नई दिल्ली। कार्तिक का महीना हिन्दू धर्म के लिए बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। कार्तिक मास बेहद पवित्र महीना माना जाता है, क्योकि यह चातुर्मास का आखिरी महीना होता है। इसी महीने में तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम होता है। यह महीना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अनुकूल समय माना जाता है। इन महीने में श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी और नारायण की पूजा करने वाले जातकों को कभी धन की कमी नहीं होती। कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय होता है। इसी महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा हो जाती है। मां लक्ष्मी भी इसी महीने धरती पर भ्रमण करने के लिए उतरती हैं और भक्तों को अपार धन का आशीर्वाद भी देती हैं। इसी महीने श्री हरि और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा और प्रयोग से अपार धन की प्राप्ति की जा सकती है

tulsi 2

तुलसी पूजन

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व होता है, कार्तिक के महीने में तुलसी की पूजा करना काफी फलदायी माना जाता है। शालीग्राम के रूप में भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह भी इसी महीने करवाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी पूजन से यमदूतों का भय खत्म होता है। इस महीने लगातार दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति भी की जाती है।

pooja2

इस महीने इन नियमों का रखे ख्याल

कार्तिक का महीना शुरू होते ही खानपान में भी बदलाव आ किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक महीने से ही सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। इसलिए इस महीने से स्निग्ध चीजें और मेवे खाने की सलाह दी जाती है। जिन चीजों का स्वभाव गर्म हो और लम्बे समय तक ऊर्जा बनी रहे, ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है।