newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: सोते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो उठाने पड़ सकते हैं भारी नुकसान

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में दिशाओं का काफी महत्व होता है। अगर उसका ख्याल रखा जाए तो न केवल व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है बल्कि घर में बरकत भी आती है। घर के निर्माण और उसकी साज-सज्जा में तो दिशाओं का ख्याल रखा ही जाता है।

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में व्यक्ति की लगभग सभी परेशानियों और समस्याओं का हल बताया गया है। इसमें व्यक्ति को केवल अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने के लिए कहा जाता है या फिर घर में रखे कुछ सामानों के रख-रखाव की स्थित को बदलना होता है। वास्तुशास्त्र में दिशाओं का काफी महत्व होता है। अगर उसका ख्याल रखा जाए तो न केवल व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है बल्कि घर में बरकत भी आती है। घर के निर्माण और उसकी साज-सज्जा में तो दिशाओं का ख्याल रखा ही जाता है। वास्तु में सोने की दिशाओं का भी काफी महत्व होता है। वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार, सोने से जीवन में तरक्की, सफलता और सुख-समृद्धि आती है।

sleep

1.वास्तु के अनुसार, सोते समय कभी भी उत्तर और दक्षिण दिशा की ओर पैर नहीं होने चाहिए। इससे नींद की समस्या उत्पन्न हो सकती है साथ ही आपको मानसिक बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं, इस दिशा में सिर करके सोना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

2.वास्तु में, सोते समय पूर्व दिशा की ओर सिर करना अच्छा माना गया है। इससे न केवल काम में एकाग्रता बढ़ती है बल्कि व्यक्ति की याददाश्त भी काफी मजबूत होती है। कहा जाता है कि जिन अध्यात्म की ओर झुकाव रखने वाले लोगों और विद्यार्थियों को पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए।

3.पश्चिम दिशा की तरफ ओर सिर करके सोना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस दिशा की धार्मिक मान्यता भी है जिसके अनुसार, इस दिशा को जल देवता वरुण की दिशा कहा गया है। इसलिए दिशा में सोने से व्यक्ति को समाज में प्रसिद्धि मिलने के साथ उसके सम्मान भी बढ़ोत्तरी होती है।