Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन जानें चन्द्रोदय और पूजा मुहूर्त

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का दिन और संकष्टी चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही समय होते हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं।

Avatar Written by: October 24, 2021 10:20 am

A woman performing the Karva chauth ritual

नई दिल्ली। करवा चौथ का दिन और संकष्टी चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही समय होते हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं। साथ ही अपने व्रत को चन्द्रमा के दर्शन और उनको अर्घ अर्पण करने के बाद ही तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत कठोर होता है और इसे अन्न और जल ग्रहण किये बिना ही सूर्योदय से रात में चन्द्रमा के दर्शन तक किया जाता है।

हिंदू धर्म में करवा चौथ का महत्व काफी अलग है। ये महिलाओं का बड़ा त्यौहार है। इस दिन महिलाएं पति के दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत सिर्फ व्रत नहीं बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते के प्रेम, पवित्रता, और सम्मान का प्रतीक है। इस बदलते दौर में अब पति भी अपनी जीवनसंगिनी के लिए निर्जला व्रत रखते हैं। आज देश में ये त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय और पूजा मुहूर्त

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – 05:43 पी एम से 06:59 पी एम

करवा चौथ व्रत समय – 06:27 ए एम से 08:07 पी एम

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – 08:07 पी एम

करवा चौथ महत्व

करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण, जो कि अर्घ कहलाता है, किया जाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में भी दिया जाता है।