newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: जानें पत्नी, प्रेमिका और दोस्तों को कौन-सा रंग लगाएं

Holi 2021: कहा जाता है कि रंग बिना बोले भी आपके मन की सारे बातें कह देते हैं। होली (Holi 2021) रंगों और रिश्तों का त्योहार है। इस दिन आप अपने प्यार से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो होली से शायद ही कोई शुभ दिन हो।

नई दिल्ली। कहा जाता है कि रंग बिना बोले भी आपके मन की सारे बातें कह देते हैं। होली (Holi 2021) रंगों और रिश्तों का त्योहार है। इस दिन आप अपने प्यार से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो होली से शायद ही कोई शुभ दिन हो। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप इस बार अपनों को रंगने जाएं तो रंगों का ध्यान रखना होगा।

holi

एक रंग आपकी सारी बातें सामने वाले तक पहुंचा देगा। इस लेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आपको पत्नी, प्रेमिका और दोस्तों को कौन-सा रंग लगाना चाहिए।

पत्नी या प्रेमिका

हमेशा से ही होली का त्योहार पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका को लुभाता रहा है। इस त्योहार में प्यार के साथ-साथ थोड़ी शरारत भी छुपी रहती है। इसलिए ये त्योहार पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका के लिए खास रहता है। अगर आप भी अपनी पत्नी या प्रेमिका को होली के दिन रंग लगाना चाहते हैं तो लाल और केसरिया रंग से रंगें। ये रंग जीवन में प्रेम और खुशहाली लेकर आता है।

holi

पति या प्रेमी

अगर आप अपने प्रेमी या पति को रंगना चाहते हैं तो हल्के नीले रंग का चयन करें। क्योंकि नीला रंग धैर्य औप भरोसे का रंग है। ये दोनों ही भाव इस रिश्ते में होना जरूरी है।

दोस्तों को रंगने के लिए

दोस्तों के लिए हरा, सफेद और गहरा नीला रंग सबसे अच्छा रहेगा। हरा संपन्नता का, सफेद शांति और गहरा नीला पॉजिटिविटी का प्रतीक है। इन रंगो की भावनाएं आपकी दोस्ती को और ज्यादा खास और मजबूत बनाएगी।