Zodiac Tips: जानिए आने वाले पूरे हफ्ते का अपना राशिफल, अगर होने वाली है ये परेशानियां तो तुरंत करें ये उपाय

Zodiac Tips: छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको अचानक लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संतान का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर अपने आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें।

आईएएनएस Written by: June 19, 2022 12:12 pm

नई दिल्ली। आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि 

मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते आर्थिक मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है। इस हफ्ते आपकी वाणी से कुछ लोग आहत हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में अपनी राय देने से बचें। इस हफ्ते आपको अचानक कोई पुराना धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते पढ़ाई से संबंधित मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, इस हफ्ते कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

वृषभ लग्नराशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलेजुले फल प्रदान करने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति इस हफ्ते आपके पक्ष में बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए उनके साथ सामंजस्य बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा भाग-दौड़ वाला बना रह सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता लाभकारी बना रहेगा। धन का लाभ आपको मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खर्च वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आप अपनी सेहत को लेकर भी कुछ परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति सामान्य बनी रहेगी। यह हफ्ता आपके लिए कुछ व्यर्थ की दौड़भाग लेकर आ सकता है। प्रेमप्रसंग के मामलों मैं आपको सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते साझेदारों के साथ आपके रिस्ते मजबूत होंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते यात्रा के योग बन सकते हैं।

कर्क लग्नराशि 

कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते भाई और मित्र वर्ग के साथ कुछ कठिनाई आ सकती है। धन लाभ को लेकर आपके जो प्रयास चल रहे थे, उनमें कुछ अवरोध आ सकते हैं, पर लाभ मिलेगा। इस हफ्ते मन में तरह-तरह के विचार आकर आपको परेशान कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा दिक्कत वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आपको कुछ व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं।

सिंह लग्नराशि 

सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र से संबंधित दौड़भाग बनी रह सकती है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ तालमेल बना कर चलना आपको फायदा दे सकता है। इस हफ्ते आपके मन में कोई दुविधा बनी रह सकती है। व्यापारिक लाभ आपको मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी धन संबंधी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। आपका पारिवारिक व वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। धन खर्च की अधिकता बनी रह सकती है।

कन्या लग्नराशि 

कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते आलस्य परेशान कर सकता है। आलस्य के चलते आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको अचानक लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संतान का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर अपने आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें।

तुला लग्नराशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सेहत संबंधी दिक्कतें दे सकता है। इस हफ्ते आपके खर्च बढ़ने के योग रहेंगे। कामकाज से जुड़ी किसी यात्रा का योग बन सकता है। संतान के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपकी वाणी व्यवहार के कारण किसी को हानि न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। इस हफ्ते आप धन का निवेश कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कुछ व्यापारिक समस्या दे सकता है। इस हफ्ते वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस हफ्ते साझेदारी वाले कार्यो में आपको थोड़ा संभलकर चलना लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बने रहेंगे। पारिवारिक लोगों का सहयोग इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा।

धनु लग्नराशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सेहत संबंधी कोई तकलीफ दे सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपका मनमुटाव संभव है। कामकाज को लेकर आपकी दौड़भाग बनी रह सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में परेशानियों से बचने के लिए मन की एकाग्रता बनाए रखें। आपको विरोधी से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस हफ्ते यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्य पर खर्च हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ी परेशानी के साथ सफलता देने वाला रहेगा।

मकर लग्नराशि 

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने निजी व्यापार से अच्छा धन लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपको अपनी सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सेहत संबंधी मामलों में कोई समस्या थी, तो उसमें सुधार आएगा। इस हफ्ते पारिवारिक लोगों के साथ बातचीत के दौरान आपको कुछ समस्या हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे।

कुंभ लग्नराशि

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर इस हफ्ते थोड़ा आलस्य बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संतान के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। यह हफ्ता धन संबंधी मामलों के लिहाज से सामान्य बना रहेगा, लेकिन आपके खर्च बढ़ सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मेहनत वाला रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते मकान या जमीन से जुड़ीं आपकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

मीन लग्नराशि 

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते आपको अपनी वाणी की कटुता से बचने की सलाह रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आप लाभ देने वाली योजनाओं में सफल हो सकते हैं। साझेदारी वाले कार्यो से आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आप माता के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार बना रहेगा।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)