newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Laxmi Aarti And Mantra: शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप और आरती, होगी असीम कृपा

Laxmi Aarti And Mantra: शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का अंत भी होता है।

नई दिल्ली। शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का अंत भी होता है। क्योंकि माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है इसलिए लोग धन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर इस दिन मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप और आरती करेंगे तो मां को प्रसन्न कर धनवान बन सकते हैं।

मां लक्ष्मी के मंत्र

1- लक्ष्मी बीज मन्त्र

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

2- महालक्ष्मी मन्त्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

3- लक्ष्मी गायत्री मन्त्र

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,
तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

मां लक्ष्मी की आरती

॥ आरती श्री लक्ष्मी जी ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥