newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri Navami 2021: नवरात्रि की महानवमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Navratri Navami 2021:आज शारदीय नवरात्रि 2021 की नवमी है। इस पावन पर्व का महत्व हिंदू धर्म में काफी ज्यादा है। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।

नई दिल्ली। आज शारदीय नवरात्रि 2021 की नवमी है। इस पावन पर्व का महत्व हिंदू धर्म में काफी ज्यादा है। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। कई जगहों पर महानवमी के दिन हवन भी होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।

durga 3

पूजा का शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 13, 2021 को 08:07 पी एम बजे
नवमी तिथि समाप्त – अक्टूबर 14, 2021 को 06:52 पी एम बजे

ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

— महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

— सबसे पहले स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा करें।

— मां सिद्धिदात्री को प्रसाद और फूल आदि अपर्ति करें।

— फिर धूप-दीप से उनकी आरती करें।

— मां सिद्धिदात्री के बीज मंत्रों का जाप करें।