newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में जरूर करें ये 5 काम, खुश होंगे पितर

Pitru Paksha 2021: हम आपको बताते हैं 5 ऐसे कामों के बारे में जिस आप पितृ पक्ष के दिनों में रोजाना सुबह उठकर करें तो आपके पितृ न सिर्फ खुश होंगे बल्कि आपको माता लक्ष्मी का भी आशिर्वाद मिलेगा। साथ ही अगर आपकी कुंडली में दोष होगा तो वो भी खत्न हो जाएगा।

नई दिल्ली। पितृ पक्ष (Pitru Paksha) की शुरूआत हो गई है जो कि 6 अक्टूबर तक रहेंगे। इस समय कुंडली में पितृ दोष खत्म करने और पित्तरों (Pitra) को प्रसन्न करने उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं 5 ऐसे कामों के बारे में जिसे आप पितृ पक्ष के दिनों में रोजाना सुबह उठकर करें तो आपके पितृ न सिर्फ खुश होंगे बल्कि आपको माता लक्ष्मी का भी आशिर्वाद मिलेगा। साथ ही अगर आपकी कुंडली में दोष होगा तो वो भी खत्न हो जाएगा।

पितृपक्ष में रोज सुबह करें ये 5 काम

सूर्य देव को चढ़ाएं जल- पितृपक्ष में रोजाना आपको सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इसे शुभ कार्य माना जाता है। सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करते पितरों का ध्यान करते हुए जल गिराएं। ऐसा करने से आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलती है साथ ही उनका आशिर्वाद आपके साथ बना रहता है।

पक्षियों के लिए डाले दाना- पितृपक्ष में सुबह उठकर पक्षियों के लिए छत पर दाना जरूर डाले। ऐसी मानयता है कि इससे न केवल आपको पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि घर-परिवार में भी शांति का माहौल बना रहता है। इसके अलावा आपके पितरों को भी इससे प्रसन्नता मिलती है।

pitri dosh 1

घर के मुख्य द्वार को जल में हल्दी मिलाकर धोएं- पितृपक्ष के दिनों में आपको सुबह उठकर सबसे पहले घर के मुख्य द्वार को पानी में हल्दी मिलाकर धोना चाहिए। ऐसे करने से घर में रहने वालों के जीवन में उन्नति आती है और कभी भी उन्हें पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसा करने से परिवार के लोगों में प्यार, सम्मान भी बना रहता है।

गाय और कुत्ते के लिए खाना जरूर निकालें- पितृ पक्ष में रोजाना गाय और कुत्ते के लिए रोटी निकालनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग ऐसा करते हैं उनके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती। उनके घर से दरिद्रता भी दूर होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद पितृ दोष भी खत्म हो जाते हैं।

pitradosh

कटोरे मे जल भरकर रखें- पितृ पक्ष में ही नहीं बल्कि और दिन भी पक्षियों के लिए छत पर पानी की कटोरी भरकर जरूर रखें। इससे घर में सकारत्मक ऊर्जा का संचार होता है। पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होती है। साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है।