Pradosh Vrat 2020: प्रदोष व्रत कल, जानें मुहूर्त और महत्व

Pradosh Vrat 2020: इन दिनों अधिकमास (Adhikmas) चल रहा है। बुधवार को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2020) है। ये अधिकमास का आखिरी प्रदोष व्रत है। ये व्रत भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है।

Avatar Written by: October 13, 2020 4:55 pm

नई दिल्ली। इन दिनों अधिकमास (Adhikmas) चल रहा है। बुधवार को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2020) है। ये अधिकमास का आखिरी प्रदोष व्रत है। ये व्रत भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस व्रत को रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस माह प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 14 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Lord Shiva With Maa Durga & Maa Kali1

इस व्रत को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। माना जाता है कि जो लोग त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखते हैं। भगवान शिव उनके जीवन से सभी तरह के दुखों को दूर कर देते हैं। इस दिन पूरे विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

प्रदोष व्रत मुहूर्त

आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ – 11:51 अक्टूबर 14

समाप्त – 08:33 अक्टूबर 15

maha-shivratri-2020

प्रदोष व्रत महत्व

प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। यह तिथि भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भक्ति भाव से इस तिथि पर पूजा करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और धन-वैभव मिलता है और सभी तरह के दोष भी खत्म होते हैं।