newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali 2020: इस बार 499 साल बाद दिवाली पर बन रहा दुर्लभ योग, जानें यहां

Diwali 2020: इस साल दीपावली (Diwali) 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन शनिवार है। ऐसे में यह दिन तंत्र पूजा (Tantra Pooja) के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

नई दिल्ली। इस साल दीपावली (Diwali) 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन शनिवार है। ऐसे में यह दिन तंत्र पूजा (Tantra Pooja) के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेगा। शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच का रहेगा।

diwali-3

इस साल दिवाली पर बन रहा है दुर्लभ योग

करीब 499 वर्ष बाद दिवाली के दिन तीन बड़े ग्रहों का यह दुर्लभ योग बन रहा है। इससे पहले 1521 में यह योग बना था जो कि 499 वर्ष पहले था। उस वर्ष 9 नवंबर को दिवाली मनाई गई थी। कहा जाता है कि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला ग्रह गुरु और शनि है। ऐसे में इस वर्ष दीपावली पर धन संबंधी कार्यों में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है क्योंकि ये दोनों ग्रह अपनी राशि में होंगे।

diwali

14 नवंबर को पड़ रही हैं चतुर्दशी और अमावस्या

14 नवंबर को चतुर्दशी तिथि दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी। इस दिन यानी दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है। यह पूजा संध्याकाल और रात में ही की जाती है। अमावस्या की बात करें तो यह तिथि 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगी। ऐसे में दिवाली को 14 नवंबर को ही मनाया जाना बेहतर है। 15 नवंबर को केवल स्नान-दान की अमावस्या मनाई जाएगी।

diwali-2

इस दिन करें ये शुभ काम

इस दिन हनुमानजी, यमराज, चित्रगुप्त, कुबेर, भैरव, कुलदेवता और पितरों का पूजन भी करना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा तो की ही जाती है। साथ ही विष्णु जी की भी अराधना की जाती है। इस दिन श्री सूक्त का पाठ भी करना चाहिए। इसके अलावा विष्णुसहस्रनाम, गोपाल सहस्रनाम का पाठ भी इस दिन करना शुभ होता है।