Shanidev : इस दिन से शनि चलेंगे सीधी चाल, जानें किन राशियों पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव

Shani Dev: न्याय के देवता शनि (Shanidev) अपनी चाल बदलने वाले हैं। 29 सितंबर से शनि अपनी राशि मकर (Capricorn) में मार्गी (सीधी चाल में चलेंगे) होंगे। इसी साल 11 मई को शनि वक्री हुए थे।

Avatar Written by: September 27, 2020 4:04 pm

नई दिल्ली। न्याय के देवता शनि (Shanidev) अपनी चाल बदलने वाले हैं। 29 सितंबर से शनि अपनी राशि मकर (Capricorn) में मार्गी (सीधी चाल में चलेंगे) होंगे। इसी साल 11 मई को शनि वक्री हुए थे। शनि की सीधी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। राशि चक्र की 12 राशियों में से चार राशियों पर इसका विपरित प्रभाव (Effect on Zodiac Signs) देखने को मिलेगा।

शनि ग्रह की इस चाल से इन राशि के जातको के करियर और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं शनि मार्गी से किन चार राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि की चाल का परिवर्तन इस राशि वालों पर विपरीत प्रभाव डालेगा। शनि की सीधी चाल से घरेलू समस्याओं की संभावना रहेगी। शनि की बदलती चाल का प्रभाव करियर पर भी पड़ेगा। इसलिए व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव का समाना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ और अनावश्यक खर्च बढ़ेगें। इसलिए मिथुन राशि के जातकों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा।

सिंह राशि

शनि की सीधी चाल सिंह राशि के जातको को भी प्रभावित करेगी। इस राशि के जातकों को धन संबंधित समस्याओं और परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सर्दी जुकाम आदि की वजह से सेहत में कुछ गिरावट रह सकती है। परिवार में मनमुटाव की वजह से आपको मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल परेशानी में डाल सकती है। क्योंकि इस राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। बिना वजह के खर्च बढ़ सकते हैं। जिससे आपको बहुत ज्यादा परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। पैसे डूबने की भी संभावना है। शादीशुदा लोगों को इस समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनि की सीधी चाल के कारण आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं आय में कमी आने से समस्याएं ज्यादा हो सकती हैं। संतान को लेकर कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इस समय की गई यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को इस समय कुछ ज्यादा ही सावधान रहने की आवश्यकता होगी।