newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2021: द्विपुष्कर योग में शुरू हुआ सावन का महीना, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

Sawan 2021: इस बार सावन के महीने में कई शुभ योग बन रहे हैं। द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, अमृतसिद्धि और रविपुष्य योग बन रहे हैं। यानी इस बार सावन का महीना अपने साथ कई शुभ संयोग लेकर आया है। सावन के महीने की शुरुआत द्विपुष्कर के शुभ योग से हो रही है। जिसके चलते कई राशियों के जातको को धन का लाभ होने वाला है। आपको बताएंगे की किन राशियों को इस द्विपुष्कर योग का लाभ मिलेगा। लेकिन उससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि द्विपुष्कर योग क्या है।

नई दिल्ली। भगवान शिव शंकर का प्रिय महीना यानी सावन का महीना आज (25 जुलाई) से शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 22 अगस्त तक रहेगा। कहा जाता है कि सावन के महीने में जो भक्त सच्चे भाव से शिव शंकर का व्रत, उपासना, तप और साधना करता है, उस पर भगवान की असीम कृपा होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान भोले को मनाना सबसे आसान होता है, सच्ची भक्ति के साथ शिव की पूजा करने से न भगवान की कृपा होती है बल्ति भक्त के सभी मनोरथ पूरे भी होते है।

Sawan-2021-1

कहा जा रहा है कि इस बार सावन के महीने में कई शुभ योग बन रहे हैं। द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, अमृतसिद्धि और रविपुष्य योग बन रहे हैं। यानी इस बार सावन का महीना अपने साथ कई शुभ संयोग लेकर आया है। सावन के महीने की शुरुआत द्विपुष्कर के शुभ योग से हो रही है। जिसके चलते कई राशियों के जातको को धन का लाभ होने वाला है। आपको बताएंगे की किन राशियों को इस द्विपुष्कर योग का लाभ मिलेगा। लेकिन उससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि द्विपुष्कर योग क्या है।

Sawan

द्विपुष्कर योग

जो योग वार, तिथि और नक्षत्र तीनों के संयोग से बनता है उसे द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान किए कार्यों में लोगों को सफलता हासिल होती है। वहीं इस योग में आर्थिक लाभ होने की भी ज्यादा संभावना होती है। इस योग में संपत्ती, घर, वाहन खरीदना या बनवाना शुभ माना जाता है। इस बार द्विपुष्कर योग की वजह से मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है।

lord-shiva

इन राशियों को होगा लाभ

ज्योतिष के अनुसार मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ रहने वाला है। इसकी वजह से इन राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने और घर परिवार में भी खुशहाल माहौल रहने के आसार बताए जा रहे हैं।