Sawan Vrat: सावन के व्रत में भूलकर भी ना करें ये 9 काम, वरना नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

Sawan Vrat: सावन के पूरे महीने में व्यक्ति को मांस-मदिरा के सेवन से भी बचना चाहिए। अगर आप व्रत कर रहे हैं तो आपको भूलकर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं।

रितिका आर्या Written by: July 26, 2021 12:40 pm

नई दिल्ली। सावन का पावन महीना बीते दिन 25 जुलाई से शुरू हो चुका है। जो 22 अगस्त तक चलेगा। कहा जाता है इस खास महीने में जो भी लोग भगवान शिव की सच्चे मन के साथ अराधना करता है उसे प्रभू की असीम कृपा मिलती है। साथ ही भक्त की हर मनोकामना भी पूरी होती है। कहते हैं जो भी भक्त भगवान शिव की मन से इस महीने में पूजा-अर्चना करता है उसे भोले भंडारी की असीम कृपा प्राप्त होती है। कन्याओं को लेकर कहा जाता है कि जो भी कुवांरी कन्या सावन के महीने में शिव की अराधना और व्रत करती है तो उसे मनचाहा पति मिलता है। सावन के इस खास महीने में प्रभु की कृपा पाने के लिए पूजा जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी है कुछ बातों का ख्याल रखना जिसे व्रत के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं ये काम जिन्हें और सावन के व्रत के दौरान करने से बचना चाहिए।

  • अगर आपने सावन का व्रत रखा है तो सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करें। शास्त्रों की माने तो भगवान शिव की पूजा में हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। भगवान शिव की पूजा में भांग, धतूरा, बेलपत्र, शहद, सफेद फूल, फल आदि अर्पित करना चाहिए।
  • सावन के पूरे महीने में व्यक्ति को मांस-मदिरा के सेवन से भी बचना चाहिए। अगर आप व्रत कर रहे हैं तो आपको भूलकर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं।
  • सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए। आपके भोजन में मूली, बैंगन, लहसुन, कढ़ी, काली मिर्च और प्यासज नहीं होना चाहिए।
    व्रत कर रहे लोगों को काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, व्रत में काले कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • इस दौरान व्रत कर रहे व्यक्ति को शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए।
  • धार्मिक पुराणों के अनुसार, जो लोग व्रत कर रहे हैं उन्हें दिन के समय नहीं सोना चाहिए। इसकी जगह आप भगवान शिव के भजन-कीर्तन में शामिल हो सकते हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को शिवलिंग नहीं छूना चाहिए। इसके पीछे का कारण ये है कि शिवलिंग को स्पर्श करने से माता पार्वती नाराज हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को शिवलिंग को छूने से बचना चाहिए। हालांकि महिलाएं शिव की पूजा-अराधना कर सकती है।
  • जिन लोगों ने सावन का व्रत रखा हुआ है उन्हें गंदे कपड़े पहनने से बचना चाहिए। व्रत में हमेशा साफ-सुथरे वस्त्र पहनने चाहिए।