Shani Amavasya 2021: शनि अमावस्या आज, शनैश्चरी अमावस्या के दिन करें ये काम
Shani Amavasya 2021: कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास उपायों को करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। जिन लोगों के उपर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) या फिर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही होती है ये उनके लिए काफी फलदायी हो सकता है।
नई दिल्ली। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अगहन और दर्श अमावस्या के नाम से जाना जाता है। क्योंकि ये शनिवार को पड़ रही है इसलिए इसे शनैश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का बड़ा महत्व है। इस साल की ये अमावस्या काफी खास हैं। इसका कारण ये है कि ये अमावस्या शनिवार पड़ रही है। इसलिए इसे शनैश्चरी अमावस्या कहा जाएगा। इस दिन शिन देव की पूजा की जाती है।
कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास उपायों को करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। जिन लोगों के उपर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) या फिर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही होती है ये उनके लिए काफी फलदायी हो सकता है। ऐसे में नीचे पढ़ें शनैश्चरी अमावस्या (Shanichari Amavasya) के दिन करने वाले उपायों के बारे में…
— शनैश्चरी अमावस्या के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बनी रोटी खिलानी चाहिए। ये शुभ माना जाता है।
— इस दिन कौवों को भी खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
— इस दिन पीपल के पड़े के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करना लगभदायक माना जाता है। मान्यता है इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
–इस दिन पंच दान से विपत्ति से रक्षा और पितरों की मुक्ति होती है।
— इस दिन अगर परिवार की समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं तो छाता, काला तिल, अनाज, सरसों का तेल और उड़द की दाल एक साथ दान करना चाहिए।