newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा आज, इस दिन करें ये उपाय, धन-संपदा में होगा लाभ

Sharad Purnima 2021: आज शरद पूर्णिमा है। आज की रात काफी खास होती है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी। देश के कई हिस्सों में इसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

नई दिल्ली। आज शरद पूर्णिमा है। आज की रात काफी खास होती है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी। देश के कई हिस्सों में इसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। वैज्ञानिक पक्ष देखा जाए तो शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर और मन को शुद्ध करके एक पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इसके अलावा अगर ज्योतिष की मानें तो, शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में कुछ खास उपाय करने से जिंदगी की कुछ परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप बताए गए उपायों को करते हैं तो आपके जीवन में धन-संपदा में लाभ भी होगा।

यहां पढ़ें उपाय

अगर आप अपने जीवन में आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आज शाम सफेद रंद के कपड़े में 5 कौड़ियां लेकर पोटली बांध लें और एक जगह पर रख दें, जहां चांदनी की रोशनी पड़ रही हो। इस पोटली को रात भर वहीं पर रखा रहने दें। अगले दिन उस पोटली को उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या की परेशानी खत्म हो जाएगी।

अगर आप कोरबार से संबंधित फैसले नहीं ले पाते तो आज शाम में भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाएं और उनके आगे हाथ जोड़ कर प्रणाम करें और कुछ देर ध्यान की मुद्रा में बैठें। ऐसा करने से आपका दिमाग तेज होगा।

अगर आपमें कॉन्फिडेंस की कमी हैं तो आज शाम को एक लोटे में जल भरकर उसमें 5 सफेद फूल डालें। इसके बाद चन्द्रदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आप दूसरों के सामने अपनी बात ठीक ढंग से रख पाएंगे।