इस वर्ष सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र
9 दिन की नवरात्रि में इस वर्ष दो सोमवार आ रहे हैं। यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि सोमवार को दुर्गा पूजा का हजार, लाख गुना नहीं बल्कि करोड़ गुना फल मिलता है। चूंकि सोमवार का स्वामी चन्द्रमा है।
नई दिल्ली। इस बार शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में 6 दिन विशेष योग बनेंगे। जिसकी वजह से नवरात्रि की पूजा काफी शुभ और फलदायी होगी। 2 दिन अमृतसिद्धि, 2 दिन सर्वार्थ सिद्धि और 2 दिन रवि योग बनेंगे। नवरात्रि के यह 9 दिन शक्ति की उपासना के लिए बेहद शुभ होते हैं। ये देश में खुशहाली के संकेत हैं। नवरात्रि का प्रारम्भ सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग जैसे बेहद विशेष।
जानिए किस तारीख को क्या योग बनेगा-–
– 30 सितंबर को अमृत सिद्धि योग
– 1 अक्टूबर को रवि योग
– 2 अक्टूबर को अमृत और सिद्धि योग
– 3 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि
– 4 अक्टूबर को रवि योग
– 5 अक्टूबर को रवि योग
– 6 अक्टूबर को सर्वसिद्धि योग रहेगा
–इस वर्ष 2019 में 7 अक्टूबर 2019 को महानवमी दोपहर 12.38 तक रहेगी। इसके बाद दशमी यानी दशहरा होगा।
दशहरा या विजयदशमी 8 अक्टूबर 2019 को दोपहर 14 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। यह बहुत ही शुभ संयोग है।
जानिए नवरात्रि में दो सोमवार का महत्व
9 दिन की नवरात्रि में इस वर्ष दो सोमवार आ रहे हैं। यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि सोमवार को दुर्गा पूजा का हजार, लाख गुना नहीं बल्कि करोड़ गुना फल मिलता है। चूंकि सोमवार का स्वामी चन्द्रमा है।
ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रमा को सोम कहा गया है और भगवान शिव को सोमनाथ। अतः सोमवार के दिन शक्ति की अनेक प्रकार के गन्ध, पुष्प,धूप, दीप, नैवेद्यादि उपचारों से पूजन करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।