newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2020: इस दिन है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा असर

Surya Grahan 2020: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) इस बार 14 दिसंबर को पड़ रहा है। ये ग्रहण 14 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण हैं। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन 14 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष की अमावस्या (Amavasya) को लगेगा।

नई दिल्ली। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) इस बार 14 दिसंबर को पड़ रहा है। ये ग्रहण 14 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण हैं। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन 14 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष की अमावस्या (Amavasya) को लगेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसकी वजह से इस बार सूतक (Sutak) के नियम नहीं माने जाएंगे। साथ ही मांगलिक कार्यों पर भी रोक नहीं लगेगी। इसके अलावा मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे।

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

भारतीय समयानुसार, ये ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा जो रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी। जो दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका मतलब ये है कि इस दिन पूजा-पाठ वर्जित नहीं होगी।

भारत में क्या होगा असर

ये सूर्य ग्रहण इस बार भारत में नजर नहीं आएगा। इससे ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।

ऐसे देख पाएंगे ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण आप टेलिस्‍कोप की मदद से देख पाएंगे। जो बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं।