newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में दो जगहों पर होगा असर

Surya Grahan 2021: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) 10 जून यानी आज लग रहा है। चंद्र ग्रहण लगने के बाद अब जून में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि साल 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगने हैं।

नई दिल्ली। साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) 10 जून यानी आज लग रहा है। चंद्र ग्रहण लगने के बाद अब जून में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन शनि जयंती भी है। ये सूर्य ग्रहण वृष राशि में लगेगा, जिसका असर मेष से मीन तक सभी राशियों पर दिखाई देगा। माना जाता है कि आंशिक सूर्य या चंद्र ग्रहण भी इंसान पर असर डालता है।

Solar eclipse

आपको बता दें कि साल 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। इनमें से पहला 10 जून को और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। आपको बता दें कि ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण एक बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस दौरान दुनिया भर के वैज्ञानिक तरह-तरह के रिसर्च करते हैं।

आकाश में इस सूर्य ग्रहण का नजारा ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा होगा, जहां चांद के पीछे छिपा सूरज आग में तपती किसी अंगूठी की तरह नजर आएगा। हालांकि, ‘रिंग ऑफ फायर’ का ये नजारा उत्तरी गोलार्ध में बसे लोगों को ही एक वलयाकार सूर्य ग्रहण के रूप में नजर आएगा।

इन देशों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण भारत के अलावा कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों, पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन में सूर्यास्त के समय स्वल्पग्रास के रूप में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण का समय 10 जून, गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेग। भारत में ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। लिहाजा इस ग्रहण में सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। वरना आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है।