newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pitru Paksha 2022 Date: पितरों के नाराज होने पर दिखते हैं ये संकेत, जानें उन्हें खुश करने के अचूक उपाय

Pitru Paksha 2022 Date: ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपके पितृ तो आपसे नाराज नहीं हैं और अगर आपके पितृ आपसे नाराज हैं तो आप कैसे उनकी नाराजगी को दूर कर सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं पितरों के नाराज होने पर आपको क्या संकेत मिलते हैं।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का काफी महत्व होता है। इस साल 10 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है जो कि 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या तक चलेंगे। जब परिवार में किसी की मौत हो जाती है तो वो पितृदेव बन जाते हैं। यही वजह है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध किया जाता है। कहते हैं इससे उनके वंशजों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है साथ ही वो उनकी रक्षा भी करते हैं। हालांकि कई बाद जब लोग अपने पितरों की पूजा नहीं करते हैं या फिर उन्हें याद नहीं करते हैं तो वो नाराज हो जाते हैं। कई बार तो पितरों की नाराजगी का बुरा असर भी लोगों पर दिखने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपके पितृ तो आपसे नाराज नहीं हैं और अगर आपके पितृ आपसे नाराज हैं तो आप कैसे उनकी नाराजगी को दूर कर सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं पितरों के नाराज होने पर आपको क्या संकेत मिलते हैं।

पितरों के नाराज होने पर मिलते हैं ये संकेत

घर में कलेश- जब घर में कलेश बढ़ने लगे और अक्सर ही मन-मुटाव देखा जाए तो समझ जाइए कि आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं।

काम में अड़चन- अगर आप कोई काम कर रहे हैं और बार-बार उसमें रुकावट आ रही हो या फिर मेहनत करने के बावजूद आपके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं तो ये भी पितरों की नाराजगी को दर्शाता है।

संतान से जुड़ी समस्याएं- अगर आपकी संतान आपकी बात नहीं सुनती या फिर हर चीज का विरोध करती है तो इसका अर्थ ये है कि आपके पितर आपसे नाराज हैं।

शादी में रुकावट- अगर आपकी शादी होने में बार-बार रूकावटें आ रही हैं तो ये भी पितृ दोष को दर्शाता है।

नुकसान होना- बार-बार अगर आपकी चीजों का खराब हो रही हो या फिर आपको दुर्घटना का सामना

इन अचूक उपायों से पितरों को करें प्रसन्न

तस्वीर लगाएं- घर में आपको अपने पितरों की हंसती-मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगानी चाहिए। इससे आपके पितृ आपसे खुश रहते हैं। इस बात का भी ख्याल रखें कि पितरों की तस्वीर घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार या कोने में लगी होनी चाहिए। इससे पितरों का आपके ऊपर आशीर्वाद बना रहता है।

प्रणाम करें- ऐसा माना जाता है जो लोग सुबह उठते ही पितरों को प्रणाम करने और उन्हें फूलों की माला चढ़ाते हैं तो इससे पितर काफी प्रसन्न होते हैं।

खास दिनों को मनाएं- पितरों के खास दिन जैसे उनकी जयंती और बरसी को जब मनाया जाता है तो इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। इन खास दिनों में आप गरीब और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। इससे भी आपके ऊपर पितरों की कृपा बनी रहती हैं।

दान करें- पितरों को प्रसन्न करने के लिए आप किसी जरूरतमंद को भोजन खिला सकते हैं। कपड़े, जूते-चप्पल, पैसे जैसी जरूरत की चीजों का दान करके भी आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं।