newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाए

हिन्दू धर्म (Hindu Religon) में कई देवी-देवताओं की पूजा (Deity Worship) की जाती है। साथ ही भगवान की पूजा करना शुभ (Auspicious Worship of Deities) माना जाता है।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म (Hindu Religon) में कई देवी-देवताओं की पूजा (Deity Worship) की जाती है। साथ ही भगवान की पूजा करना शुभ (Auspicious Worship of Deities) माना जाता है। माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) को धन की देवी (Goddess of Wealth) माना जाता है। उनका खास दिन शुक्रवार (Friday) माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हो तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी की उपासना करें।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और यश की प्राप्ति होती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पास लक्ष्मी टिकती नहीं हैं। यानी किसी न किसी कारण से उनका धन खर्च होता रहता है। ऐसे समय में आपको कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे लक्ष्मी माता प्रसन्न हो कर आप पर धन वर्षा करें।

हम आपक 5 ऐसे उपाए बता रहे हैं जिससे आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और उनसे धन वर्षा की कृपा ले सकते हैं।

1- मान्यता है कि माता लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार का साम्रगी शुक्रवार के दिन अर्पित करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है।

2-शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा पर मोगरे का इत्र जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्र्वार के दिन गुलाब का इत्र भी चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

laxmi pujan

4- माना जाता है कि शुक्रवार के दिन केवड़े का इत्र मां लक्ष्मी को अर्पित krne से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

5- मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।