Vinayaka Chaturthi 2021 : इस दिन पड़ रही विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Vinayaka Chaturthi 2021 :इस दिन भगवान गणपति की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करता है, उसके संकटों का नाश होता है।
नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती हैं, जो भगवान गणेश (Lord Ganesha) को समर्पित होती हैं। शुक्ल पक्ष के अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस बार विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2021) 14 जून को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणपति की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करता है, उसके संकटों का नाश होता है।
ज्येष्ठ, शुक्ल चतुर्थी- शुभ मुहूर्त
प्रारम्भ – 09:40 पी एम, जून 13
समाप्त – 10:34 पी एम, जून 14
विनायक चतुर्थी महत्व
माना जाता है कि जो भी व्यक्ति विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है। उसके जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं और उसे जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।