newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raksha Bandhan 2022: अगस्त में कब है रक्षाबंधन? देखें किस मुहूर्त में भाई को राखी बांधना शुभ

Raksha Bandhan 2022: ऐसे तो अधिकतर जगहों पर 12 अगस्त को ही रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा लेकिन कुछ जगहों पर लोग 11 अगस्त को भी राखी का पर्व मना रहे है। आइए जानते हैं क्यों है ये अलग डेट और क्या है भाई को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। कहते है भारत त्योहारों का देश है, वहां हर दिन कोई न कोई त्योहार होते ही है और त्योहार को उतने ही खुशी से मनाया जाता है। रक्षा बंधन का त्योहार भारत में काफी उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का जोश कई दिन पहले से ही दिखना शुरू हो जाता है। ऐसे तो ये पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं लेकिन इस बार दो दिनों पर डेट के आने से रक्षा बंधन की तिथी को लेकर कंफ्यूजन है। क्या राखी का त्योहार 12 अगस्त को भी मनाई जा सकती है? ऐसे तो अधिकतर जगहों पर 12 अगस्त को ही रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा लेकिन कुछ जगहों पर लोग 11 अगस्त को भी राखी का पर्व मना रहे है। आइए जानते हैं क्यों है ये अलग डेट और क्या है भाई को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त।

11 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त

गुरुवार यानी 11 अगस्त को सुबह 09:34 पर सावन मास की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। लेकिन इस के साथ ही भद्रा भी लगेगी। भद्रा काल दिनांक 11 अगस्त को रात्री  08:30 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में 11 तारीख को रात 8:51 से रात 09:12 तक राखी बांधी जा सकती है। 11 तारीख को ही शाम 5:17 बजे से शाम 6.18 तक पूंछ भद्रा काल रहेगा। इस वक्त भी राखी बांध सकते हैं।

12 अगस्त 2022 का मुहूर्त

पंडित अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 12 अगस्त को सुबह 07:18 तक ही रहेगी। ऐसे में 12 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच राखी बांधने का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा। 12 अगस्त, शुक्रवार को 11:59 AM से 12:52 PM के बीच अभिजीत मुहूर्त रहेगा। 12 अगस्त को शुभ चौघड़िया समय 12:25 PM से  02:05 PM के बीच रहेगा।