Shardiya Navratri 2022 9th Day: इस मुहूर्त पर कर लें मां सिद्धिदात्री की पूजा, नहीं तो लग जाएगा दशहरा

Shardiya Navratri 2022 9th Day: मां सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। लेकिन अगर आप इस दिन कुछ विशेष उपाय अपनाते हैं, तो आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय साथ ही जानते हैं शुभ मुहूर्त…

Avatar Written by: October 4, 2022 6:00 am

नई दिल्ली। हिंदुओं के प्रमुख त्योहार नवरात्रि का आज अंतिम दिन है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का आज के दिन समापन हो जाता है। नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। दुर्गा महानवमी या राम नवमी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन कन्या का पूजन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लक्षिमा, ईशित्व और वशित्व, कुल आठ सिद्धियां हैं। इसलिए मां सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। लेकिन अगर आप इस दिन कुछ विशेष उपाय अपनाते हैं, तो आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय साथ ही जानते हैं शुभ मुहूर्त…

शुभ-मुहूर्त

महानवमी 2022 शुभ मुहर्त- 3 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 37 मिनट  से 4 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक

विजयादशमी का शुभ मुहूर्त- विजया दशमी 4 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होगी।

नवमी को किए जाने वाले उपाय

1.महानवमी के दिन केसर, चंदन का इत्र और गाय का घी इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पान के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं और इस पर सुपारी रखकर कलावा बांधने से मां सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त होती है।

2.महानवमी के दिन मां दुर्गा को 16 ऋंगार की चीजें अर्पित कर ये वस्तुएं सुहागिन महिलाओं को दे दें।

3.इस दिन माता के मंदिर में जाकर कमल के आठ फूल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

4.लाल रंग की चुनरी में कुछ सिक्के, मखाने और बताशे बांधकर इसे मां की अर्पित करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

5.नवरात्रि के दौरान घर के अग्नेय कोण में मां दुर्गा के नाम की ज्योति जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

6.इस दिन माता की पूजा के बाद दुर्गा रक्षा कवच का पाठ करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

7.महानवमी के दिन पीले रंग की कौड़ियों और शंख की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।