Auto News : बजट फ्रेंडली हैचबैक कारों में मारुति सुजुकी की इस कार का जलवा रहा बरकरार, एक महीने में मिली 43.74% की भयंकर ग्रोथ

Auto News : हैचबैक कारों में हुंडई i10 और i20 ने क्रमशः 7855 और 7814 यूनिट की बिक्री की है। इसके साथ ही दोनों कारों ने क्रमशः 46.56 फीसद और 77.03 फीसद की सालाना ग्रोथ दर्ज की है।

Avatar Written by: November 13, 2022 7:37 pm

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक कारों की धूम है। बजट फ्रेंडली ये कारें लोगों के लिए पहली पसंद हैं। छोटे परिवार तो हैचबैक कारों को ही प्राथमिकता देते हैं। भारतीय बाजार में आल्टो, वैगनआर, i20, टाटा टियागो और टाटा अल्ट्रोज़ जैसी हैचबैक कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। भारतीय बाजार में अक्टूबर 2022 में हैचबैक कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 34% की वृद्धि तो दर्ज की गई है, लेकिन पिछले महीने की तुलना में मासिक आधार पर 5.12 फीसद की गिरावट आई है। अक्टूबर की बात करें तो हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी की वैगनआर का जलवा बरकरार है।

सालाना आधार पर इस लिस्ट में 17,945 यूनिट की बिक्री कर वैगरआर टॉप पर है। इसके बाद स्विफ्ट ने 17,231 यूनिट की बिक्री और बलेनो ने 17,149 यूनिट की बिक्री की है। लेकिन, मासिक आधार पर वैगनआर की बिक्री में 10.58 और बलेनो की बिक्री में 11.46 फीसद की गिरावट देखी है, जबकि स्विफ्ट के नंबरों में 43.74% MoM का इजाफा हुआ। बता दें कि हैचबैक में वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो की बिक्री में क्रमश: 14.71%, 14.13% और 14.06% की हिस्सेदारी है।

Hyundai की i10 और i20

आपको बता दें कि हैचबैक कारों में हुंडई i10 और i20 ने क्रमशः 7855 और 7814 यूनिट की बिक्री की है। इसके साथ ही दोनों कारों ने क्रमशः 46.56 फीसद और 77.03 फीसद की सालाना ग्रोथ दर्ज की है।

टाटा टियागो और अल्ट्रोज़ की बिक्री

इसके अलावा अगर हम बात करें टाटा टियागो और अल्ट्रोज़ की तो इन दोनों ने अक्टूबर 2022 में क्रमशः 7187 और 4770 यूनिट की बिक्री की है। टाटा की इन दोनों कारों ने 8.74% MoM की गिरावट दर्ज की है।

इग्निस और सेलेरियो

बजट फ्रेंडली कारों में इग्निस और सेलेरियो की बात करें तो इन दोनों ने अक्टूबर 2022 में हैचबैक बिक्री में 9वां और 10वां स्थान प्राप्त किया। कंपनी इन दोनों की क्रमशः 4,743 और 4,296 यूनिट बेचने में सफल रही,जबकि इग्निस ने 210.81% सालाना वृद्धि के साथ अपने आंकड़ों को चौगुना कर दिया, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक दर्ज की गई वृद्धि है। वहीं, सेलेरियो ने अक्टूबर 2021 में 114.91% की सालाना वृद्धि के साथ अपने आंकड़े को दोगुना कर लिया। मंथली आधार पर पता चलता है कि दोनों ने सितंबर 2022 में बिक्री में गिरावट देखी थी।

Latest