ऑटो सेक्टर पर कोरोना की मार, रोजाना 2300 करोड़ रुपये का घाटा

ऑटो सेक्टर 2018 से मंदी की मार झेल रहा है, जब से लॉकडाउन हुआ है तब से और भी ज्यादा बुरे दौर से गुजर रहा है। इस समय सबसे ज्यादा घाटे में ऑटो सेक्टर चल रहा है।

Avatar Written by: April 14, 2020 4:06 pm

नई दिल्ली। ऑटो सेक्टर 2018 से मंदी की मार झेल रहा है, जब से लॉकडाउन हुआ है तब से और भी ज्यादा बुरे दौर से गुजर रहा है। इस समय सबसे ज्यादा घाटे में ऑटो सेक्टर चल रहा है।

Automobiles Industry

2020 के मार्च महीने में इस इंडस्ट्री का और भी बुरा हाल हुआ, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डोमेस्टिक गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्ड 51 फीसदी की गिरावट आई है।

बता दें कि मार्च 2019 में 2.91 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। वहीं मार्च 2020 में यह आंकड़ा 1.43 लाख पर ही सिमट कर रह गया। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम ने बताया कि इसके चलते ऑटो कंपनियां रोजाना 2300 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटो सेक्टर ने सभी वाहनों को मिलाकर मार्च 2020 में कुल 14.47 लाख वाहन बनाए। जबकि 2019 में कंपनियों ने 21.80 लाख गाड़ियों का निर्माण किया था। यानी देखा जाए तो इस बार  33.61% की भारी गिरावट आई है।

सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि ऑटो उद्योग पहले से ही गंभीर गिरावट की चपेट में है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अब तक 46 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।