लॉकडाउन 4.0 : हंसलपुर प्लांट में सुजुकी मोटर ने शुरू किया संचालन

देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन घोषत किया गया। अब देश की अर्थव्यस्था को थोड़ा चलाने के लिए लॉकडाउन में केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा छूट दी गई है। अब लॉकडाउन की वजह से अस्थाई रूप से बंद हुई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अनुमति के बाद संचालन शुरू करना चालू कर दिया है।

Avatar Written by: May 25, 2020 7:10 pm
Maruti Suzuki

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन घोषत किया गया। अब देश की अर्थव्यस्था को थोड़ा चलाने के लिए लॉकडाउन में केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा छूट दी गई है। अब लॉकडाउन की वजह से अस्थाई रूप से बंद हुई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अनुमति के बाद संचालन शुरू करना चालू कर दिया है।

suzuki 1

गुजरात में Suzuki Motor Gujarat ने हंसलपुर प्लांट में मैन्युफेक्चरिंग संचालन शुरू कर दिया है। यह कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर कार निर्माण करती है। कंपनी ने स्वास्थ्य और सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन करते हुए फिर से प्लांट को शुरू किया है। इस दौरान सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

Maruti Suzuki

Maruti के मानसेर प्लाटं में 12 मई और गुरुग्राम प्लांट में 18 मई से संचालन शुरू कर दिया गया है। देश की सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसके बाद मार्च के आखिर से सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपना संचालन बंद करना पड़ा था।

maruti suzuki Logo

इस दौरान कंपनियों ने मैन्युफेक्चरिंग फेसिलिटी के साथ-साथ डीलरशिप और वर्कशॉप को भी बंद किया। इसके चलते अप्रैल में घरेलू बाजार में कंपनियों की पहली बार शून्य यूनिट की बिक्री हुई।

Latest