भारत में ट्रॉफी टूर करेगी Cricket World Cup की ऑफिशियल कार नई Nissan Kicks
नई दिल्ली। नई Nissan Kicks भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसी बीच कंपनी ने घोषणा की है कि नई Nissan Kicks 2019 में होने वाले ICC Cricket World Cup की ऑफिशियल कार होगी। इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला क्रिक्रेट वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू होगा और यह 14 जुलाई 2019 तक चलेगा।
2019 Cricket World Cup की ऑफिशियल कार होने के नाते Nissan Kicks का भारत में ट्रॉफी टूर होगा। इसका मतबल ये है की ICC Cricket World Cup की ट्रॉफी को लेकर यह कार भारत के 8 बड़े शहरों में जाएगी। यह ट्रॉफी टूर मुंबई से शुरू होगा जो पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली /एनसीआर को कवर करेगा।
वहीं Nissan-ICC असोसिएशन और भारत में ट्रॉफी टूर को लेकर Nissan India Operations के प्रसिडेंट थॉमस खुहेल ने कहा, “भारत में क्रिक्रेट खेल से बढ़ कर है और हम इस खेल का हिस्सा बन कर गर्व महसूस कर रहे हैं। बतौर ऑफिशियल कार नई Nissan KICKS भारत में अपना डेब्यू करेगी।
यह पहली बार नहीं है जब Nissan ने ICC के साथ साझेदारी की है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने पहले भी ICC के साथ 8साल की साझेदारी की थी।