newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से जंग : महिंद्रा के बाद अब स्कोडा बनाएगी चिकित्साकर्मियों के लिए ‘फेस शील्ड’

कार निर्माता कंपनी Skoda Auto Volkswagen ने पुणे के पास अपने चाकण प्लांट में फेस शील्ड का प्रोडक्शन शुरू किया है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने में लिया अहम फैसला पूरी दुनिया में कोरोना के कहर से इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। लोग अपने घरों में चार दीवारियों के अंदर कैद हैं। लेकिन कोरोना का खौफ फिर भी हर वक्त बना हुआ है। ऐसे में तकनीक का सहारा काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी को देखते हुए कार निर्माता कंपनी Skoda Auto Volkswagen ने पुणे के पास अपने चाकण प्लांट में फेस शील्ड का प्रोडक्शन शुरू किया है।

आपको बता दें कि ये फेस शील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संक्रमित रोगियों से बचाता है। कंपनी ने अपने प्लांट में बनाए गए फेस शील्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जो फेस शील्ड को कर्मियों के चेहरे के संपर्क में आने से बूंदों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि डिजाइन हल्का है और फॉगिंग को रोकने में मदद करता है।

इस फेस शील्ड को 6 से 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, और दोबारा भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं फिर से सैनिटाइज करके इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी फेस मास्क भी बना रही है जिसे ससून जनरल अस्पताल में डीन और ICU द्वारा उपयोग के लिए अप्रूव्ड किया गया है। इसके अलावा कार निर्माता कंपनियां मुंबई, पुणे और औरंगाबाद के अस्पतालों में 35,000 सैनिटाइजर दान कर रहा है। यह औरंगाबाद में गैर-सरकारी संगठनों के साथ 50,000 खाद्य पैकेट बांटने के लिए भी सहयोग कर चुका है।

आपको बता दें कि इससे पहले कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भी फेस फेस शील्ड बनाने का ऐलान कर चुकी हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी तस्वीरें शेयर कर दी थी।