newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन के भारत में लॉन्च हुई ये नई 5 कारें, जानें कीमत और खासियत

भारत में इस समय कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के चलते सभी कारोबार बंद हैं।

नई दिल्ली। भारत में इस समय कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के चलते सभी कारोबार बंद हैं। ऐसे में पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री थम सी गई है। लेकिन हम आज आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो लॉकडाउन के बीच लॉन्च हुई हैं।

 

Mahindra Bolero BS6

भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपनी इस कार को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 7.76 लाख रुपये तय की गई है। बोलेरो में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला mHawk75 डीजल इंजन दिया है।

Hyundai Verna BS6

भारतीय बाजार में Hyundai India ने नई Hyundai Verna BS6 को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,30,585 रुपये है। नई हुंडई वरना में इंजन के 3 विकल्प दिए गए हैं।

Tata Nexon XZ+ (S)

भारतीय बाजार में Tata Motors ने इस कार को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती एक्स शोरूमत कीमत 10.10 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये तय की गई है।

 

Maruti Suzuki CelerioX BS6

भारतीय बाजार में मारुती ने CelerioX BS6 वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.90 लाख रुपये तय की गई है।

 

MG Hector BS6

भारतीय बाजार में इस कार का BS6 डीजल वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत की बात की जाए तो BS6 वेरिएंट की कीमत 13.88 लाख रुपये से 17.73 लाख रुपये तक है। वहीं इसके BS4 वेरिएंट की बात की जाये तो इसकी कीमत 13.48 लाख से ले कर 17.28 लाख रुपये तक है।